फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rason dealer elected in macchara

माछरा में राशन डीलर का चयर

Fri, 06 Sep 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
rason dealer elected in macchara
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माछरा। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गांव माछरा में राशन की एजेंसी के आवंटन के लिए खुली बैठक हुई। इसमें दीपक त्यागी पुत्र मंगू सिंह त्यागी के नाम एजेंसी आवंटित की गई।

ब्लॉक क्षेत्र के गांव माछरा में करीब 35 वर्षों से महेश चंद त्यागी पुत्र बिशम्बर सिंह के पास राशन एजेंसी थी। दो माह पूर्व महेश चंद त्यागी की मृत्यु हो गई। इसके बाद एजेंसी को गांव नंगली अब्दुल्ला से अटैच कर दिया गया तथा आवंटन की तिथि घोषित कर दी गई। माछरा के राशन डीलर महेश चंद त्यागी की मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र मुकेश त्यागी ने आरक्षण व्यवस्था के बावजूद एजेंसी लेने के लिए एसडीएम के यहां आवेदन नहीं किया। जिसमें नियमानुसार चुनाव के तहत दुकान का आवंटन किया गया। एडीओ शशि शर्मा, अमित कुमार, अताउर रहमान, शिवम यादव, कर्मवीर, आशीष, राजकुमार राणा आदि को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें बृहस्पतिवार को प्राइमरी पाठशाला माछरा में राशन डीलर के चयन के लिए खुली बैठक हुई। यहां कपिल त्यागी पुत्र अशोक त्यागी, दीपक त्यागी पुत्र मंगू सिंह त्यागी तथा खुशबू पत्नी प्रवीण ने नामांकन किया। यहां दीपक त्यागी का 287 ग्रामीणों ने जबकि 205 ने कपिल त्यागी तथा 196 ने खुशबू पत्नी प्रवीण का समर्थन किया। इस पर दीपक त्यागी के पक्ष में एजेंसी का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed