फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashtriya Lok Morcha will now establish its foothold in UP: AK Vajpayee

अब यूपी में पैर जमाएगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा : एके वाजपेयी

Mon, 06 Apr 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Lok Morcha will now establish its foothold in UP: AK Vajpayee
मेरठ। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा अब उत्तर प्रदेश में पैर जमाएगा। पार्टी ने घोषणा की है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ेगी। यह जानकारी रविवार को मेरठ में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके वाजपेयी ने दी।
विज्ञापन


वाजपेयी ने बताया कि बिहार में एनडीए के घटक दल के रूप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद पार्टी उत्तर प्रदेश में विस्तार करेगी। इसके बाद दिल्ली, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी पैर जमाएगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा संगठन को मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार राणा ने भी संगठन विस्तार की बात कही।
विज्ञापन

संगठन विस्तार और कार्य

पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ताओं को लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की यह पहली गतिविधि मेरठ में हुई है। शीघ्र ही लखनऊ से लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक पार्टी की गतिविधियां आयोजित होंगी। इस अवसर पर नवीन गोयल, राजू रौंदिया, चतरसेन, चिरंजीव सैनी, योगी जयनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed