{"_id":"5973a9524f1c1ba3328b4756","slug":"rashan-agency-machine-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी में राशन नहीं मिला तो तोड़ी मशीन, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी में राशन नहीं मिला तो तोड़ी मशीन, जमकर हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लगी मशीनें बगैर नेटवर्क के शो पीस बन गई हैं। कार्ड धारकों को राशन न मिलने पर शनिवार को मास्टर कॉलोनी ब्रह्मपुरी और शहर की अन्य दुकानों पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सरकार ने सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए मशीनों से राशन का वितरण शुरू कराया है। मशीनों से उन्हीं कार्ड धारकों को राशन मिल सकता है, जिनके नाम फीड हो चुके हैं। मशीनों के संचालन को 4जी नेटवर्क की जरूरत है। शहर में सभी दुकानों पर मशीनें तो लग चुकी हैं। लेकिन नेटवर्क के बगैर मशीनें चल नहीं रही हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते लोगों ने मास्टर कॉलोनी में राशन वितरक प्रमोद गुप्ता की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर हंगामा कर दिया। दुकानदार का कहना है कि नेटवर्क न मिलने के कारण मशीन नहीं चल पा रही थी। इनमें कुछ कार्ड धारक ऐसे भी रहे हैं, जिनके नाम अभी फीड नहीं हुए। कार्ड धारकों ने दुकान पर राशन वितरण कर रहे प्रमोद के बेटे अमन के साथ धक्कामुक्की की और मशीन को तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र थाना शिकायत लेकर थाना ब्रह्मपुरी पहुंचे तो सभी कार्ड धारक भी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। थाने के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके अलावा श्यामनगर क्षेत्र में राशन की दुकानों पर लोगों ने हंगामा किया। राशन डीलर प्रमोद गुप्ता का कहना है कि इसकी सूचना सप्लाई इंस्पेक्टर विकास को दे दी गई है। साथ ही थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।