फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rar on ticket, operators warned not to do duty

टिकट पर रार, परिचालकों ने ड्यूटी नहीं करने की दी चेतावनी

Tue, 10 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rar on ticket, operators warned not to do duty
टिकट पर रार, परिचालकों ने ड्यूटी नहीं करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच बढ़ा किराया वसूलने और पुराना टिकट दिए जाने को लेकर परिचालकों और यात्रियों के बीच सोमवार को भी झड़प हुई। परिचालकों की मांग के बावजूद अभी तक ईटीएम में बढ़ा किराया फीड नहीं हो सका। नाराज परिचालक फिर से संचालन ठप करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को तीसरे दिन कई बार यात्रियों और बस स्टाफ के बीच विवाद हुआ। कौशांबी और गाजियाबाद तक चलने वाले भैसाली डिपो के परिचालकों ने अधिकारियों को जानकारी दी और ऐसे हालात में काम करने में असमर्थता जताई। परिचालकों ने कहा कि अगर ईटीएम में किराया फीड नहीं किया गया तो वह ड्यूटी पर नहीं जाएंगे। एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार ने बताया कि ईटीएम का टेंडर खत्म होने पर आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी भी चले गए हैं। ईटीएम में वही किराया फीड करने का काम करते थे। इसका विकल्प तलाश किया जा रहा है। परिचालकों को ईटीएम से पुराना टिकट और बढ़े किराए का मैनुअल टिकट देने को कहा गया है। कुछ यात्री जान-बूझकर विवाद कर बस संचालन प्रभावित करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

क्या है मामला
रैपिड रेल परियोजना के चलते दिल्ली रोड का रूट डायवर्जन किया गया है। दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को परतापुर के बजाए वाया कंकरखेड़ा से एंट्री दी जा रही है। इसके चलते बसों का रूट नौ किमी बढ़ जाने से किराये में 10 रुपये की वृद्धि हो गई है, लेकिन किराया ईटीएम में फीड नहीं किया गया। यात्री पुराने टिकट पर बढ़ाया किराया लेने का विरोध कर रहे हैं। आए दिन परिचालकों और यात्रियों के बीच विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजा प्रकरण
रविवार को ईटीएम को लेकर ठप हुआ बस संचालन के मामले की गूंज लखनऊ तक हुई। बस संचालन ठप होने से भैसाली डिपो को चार लाख का फटका लगा था। यहां से अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी देते हुए ईटीएम व्यवस्था दुुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed