फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid work will be done in the city when the workshop of Bhainsali Roadways is shifted

स्थानांतरित हो भैंसाली रोडवेज की कार्यशाला, तब शहर में शुरू होगा रैपिड का निर्माण

Tue, 01 Sep 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rapid work will be done in the city when the workshop of Bhainsali Roadways is shifted
जब भैंसाली रोडवेज की कार्यशाला होगी स्थानांतरित तब शहर में होगा रैपिड का काम
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल निर्माण को समय पर शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने भैंसाली बस अड्डे की कार्यशाला को स्थानांतरित करने का मामला कमिश्नर के सामने रखा। सोमवार को कमिश्नर अनीता सी.मेश्राम ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। बता दें कि इस संबंध में तीन सितंबर को प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक आयोजित होगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि दुहाई से शताब्दीनगर के चरण में एक किमी से अधिक कार्य फाउंडेशन का पूरा हो चुका है। वहीं, शताबदीनगर से मोदीपुरम तक का कार्य करने के लिए टेंडर कार्य अंतिम चरणों में है। एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि जमीन मिलने के बाद हम मेरठ में भी जल्द कार्य शुरू कर देंगे। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों से कहा कि इस प्रोजेक्ट में जहां-जहां कार्य रुके हुए हैं। सभी अपने विभागीय स्तर से देखते हुए निपटाएं। इस मौके पर एमडी एनसीआरटीसी, जिलाधिकारी गाजियाबाद, नगर आयुक्त गाजियाबाद, आरएम रोडवेज, एमडीए उपाध्यक्ष सहित प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए गए निर्देश
कमिश्नर ने जिलाधिकारी मेरठ को एमडीए, रोडवेज और एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यशाला को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। भैंसाली अड्डे से 12 आवास और तीन कार्यालयों को स्थानांतरित करना है। इसके अलावा दुहाई में बनाए जाने वाले डिपो के लिए दुहाई, भीकनपुर और सैंतली के किसानों से वार्ता हो चुकी है। यहां बनाए जाने वाले डिपो के लिए जल्द ही कब्जा लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने प्राइवेट जमीनों पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम मेरठ और गाजियाबाद को नामित किया है। वहीं, जिलाधिकारी भी जमीन के मामलों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों पर भी हुई बात
इसके अलावा मोदीनगर में गन्ना मिल में आने वाले बुग्गियों के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए भी चर्चा की गई। सर्दियों के दौरान मिल चलने पर रैपिड रेल निर्माण के दौरान दिक्कतों को देखते हुए मार्ग बनाया जाएगा। वहीं, सिंचाई विभाग की ओर से चार हजार वर्ग मीटर में सब-स्टेशन और एक हेक्टेयर से अधिक की जमीन पर सीएंडी प्लांट के लिए शासन को प्रपोजल भेज दिया गया है। इसके अलावा बिजली विभाग की एनसीआरटीसी ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने तेज गति से बिजली लाइनों को स्थानांतरित किया है। वहीं, साहिबाबाद स्टेशन के लिए यूपीएसआईडीसी के साथ एनसीआरटीसी को संयुक्त बैठक कर इस मामले को निपटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed