फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid will come, Malik should tell what he did in 42 years: Baliyan

रैपिड तो आएगी, मलिक बताएं 42 साल में क्या किया : बालियान

Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Rapid will come, Malik should tell what he did in 42 years: Baliyan
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सपा सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक को जनता ने राजनीति में मौका दिया। लेकिन मलिक बताएं कि पिछले 42 साल की राजनीति में जिले के लिए कौन सा एक विकास कराया। रैपिड रेल पर सपा सांसद भ्रम फैला रहे हैं। प्रदेश सरकार ने डीपीआर तैयार करा रखी है। रैपिड के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने रैपिड के लिए किए गए कार्य और प्रदेश सरकार के प्रस्ताव की जानकारी दी। सपा सांसद और उनके विधायक बेटे पर बालियान ने पलटवार भी किया। बालियान ने कहा कि संसद के शून्य काल में सवाल उठाने से कुछ नहीं होता, विकास के कार्य के लिए मंत्रालयों में मेहनत करनी पड़ती है। सांसद ने गलत मंत्रालय से सवाल पूछा था, इस वजह से ही उन्हें सही जानकारी नहीं मिल सकी। चुनाव में आम जनता के सामने झूठ बोल-बोलकर वह जीत गए। अब बारी विकास कार्य कराने की है। आरोप लगाने से अच्छा है कि वह लोगों को काम करके दिखाएं। पिछले 10 साल से जिले में जो विकास हुए हैं, उसकी रफ्तार को आगे बढ़ाने का काम सांसद को करना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, गौरव स्वरूप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed