{"_id":"5e4ee8c78ebc3ef2a3502ecf","slug":"rapid-rail-will-be-run-from-delhi-to-mzn-meerut-news-mrt4700353159","type":"story","status":"publish","title_hn":"....तो मुजफ्फरनगर तक दौड़ेगी रैपिड़ रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....तो मुजफ्फरनगर तक दौड़ेगी रैपिड़ रेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल का प्लान, मुख्यमंत्री की मौखिक सहमति
मेरठ। दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक का सफर रैपिड रेल से आसान बनाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। मुजफ्फरनगर सांसद और केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक चलाने का निवेदन किया था। इसके लिए मुख्यमंत्री की मौखिक सहमति मिल चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने आवास विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल का 82 किलोमीटर का सफर 55 मिनट में पूरा कराने का दावा एनसीआरटीसी कर रहा है। एनसीआर में शामिल मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल का संचालन शुरू होने के बाद इसमें 35-40 किलोमीटर की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। जिसके बाद आसानी से दिल्ली से मुजफ़्फरनगर तक का समय 80 मिनट में पूरा हो सकेगा।
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का हिस्सा है मुजफ्फरनगर
हालांकि, हाल ही में गाजियाबाद में हुई एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में रीजनल प्लान-2041 पर चर्चा की गई। जिसमें छह जिलों को अगले 20 वर्षों में स्मार्ट बनाने के लिए चर्चा की गई। अगर शहरी विकास मंत्रालय की ओर से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के संचालन पर मुहर लग जाती है तो वेस्ट का एक और जिला रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
पानीपत से करनाल तक की है मांग
वहीं, हरियाणा सरकार भी रैपिड रेल को पानीपत से आगे बढ़ाकर करनाल तक करना चाहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी सरकार से मांग रख चुके हैं। अगर ये मांग पूरी हो जाती है तो इससे मुजफ्फरनगर तक भी रैपिड रेल चलाने की संभावनओं को बल मिलेगा। जिससे दोनों शहरों तक एनसीआरटीसी डीपीआर बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा।
ये बनाने होंगे नए स्टेशन
सकौती, खतौली, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर
अगले सप्ताह लखनऊ जाकर करूंगा मुलाकात
इस प्लान पर मुख्यमंत्री की मौखिक सहमति मिल गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजना है। मैं लगातार फोन पर संपर्क में हूं। अभी विधानसभा चल रही है इसलिए मैं खुद अगले सप्ताह लखनऊ जाकर इस प्लान को केंद्र सरकार को भेजने के लिए मुलाकात करूंगा। - डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री, मुजफ्फरनगर सांसद
हमें जैसा आदेश मिलेगा उसके लिए तैयार
अभी हमारे पास कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। अगर कोई पत्र सरकार से मिलेगा तो इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही प्लान पर कार्य शुरू हो सकेगा - सुधीर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी