फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail ran at a speed of 40 kmph on 700 meter track

700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल

Fri, 21 Oct 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail ran at a speed of 40 kmph on 700 meter track
मेरठ। देश की पहली रैपिड रेल (दिल्ली से मेरठ) ट्रैक पर उतर गई है। दुहाई डिपो में बनाए गए टेस्टिंग ट्रैक पर रैपिड रेल दौड़ रही है। बृहस्पतिवार को दुहाई डिपो पहुुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से रैपिड रेल का आनंद उठाया। वहीं, डिपो में चल रहे अन्य तकनीकी कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल और मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। अगले महीने नवंबर में पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद मार्च-2023 से साहिबाबाद से दुहाई तक संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ में रैपिड रेल के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है। मेरठ में सुरंग बनाने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में दुहाई से शताब्दीनगर तक तैयारी
पहले चरण के बाद दूसरे चरण में मेरठ तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुए कार्य भी किया जा रहा है। मेरठ में मेरठ साउथ (मोहिउद्दीनपुर) से शताब्दीनगर तक स्टेशनों का निर्माण चल रहा है। आगे भी ब्रह्मपुरी स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन पर टनल बोरिंग मशीन दिन-रात कार्य कर रही है। इससे साफ है कि साल -2023 के अंत तक शताब्दीनगर तक रैपिड रेल का संचालन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed