फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Encroachment will be removed soon from the highway

रैपिड रेल- नाले पर रैंप बनना शुरु,हटेगा अतिक्रमण

Mon, 28 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: Encroachment will be removed soon from the highway
रैपिड रेल : हाईवे से शीघ्र हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन

परतापुर। एनसीआरटीसी द्वारा परतापुर में रैपिड रेल का कार्य जारी है। इसके चलते बीच में आ रहे नालों पर रैंप बनाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

एनएचएआई और निर्माणाधीन कंपनी एलएंडटी के अफसरों की नगर निगम तथा आरटीओ अधिकारियों से रविवार को वार्ता हुई। जिसमें निर्णय किया कि हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बने परतापुर थाने के बाहर आरटीओ द्वारा सीज किए गए वाहन हटाए जाएंगे। ये बाईपास स्थित बिगबाइट रेस्टोरेंट के बराबर में पुलिस विभाग की जमीन पर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा में पुलिस एवं एनसीआरटीसी का गार्ड तैनात किया जाएगा। एनसीआरटीसी हाईवे के दोनों ओर 15-15 फीट चौड़ीकरण कर रही है। इसमें दोनों ओर रखे गए खोखे बाधा बने हुए हैं। रविवार को एनएचएआई और निर्माणाधीन कंपनी एलएंडटी अधिकारियों की नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और आरटीओ के अधिकारियों से वार्ता हुई। जिसमें संजय वन से रिठानी तक हाईवे के दोनों ओर रखे खोखो को नगर निगम ने हटाने पर सहमति जताई। एनसीआरटीसी अफसरों का कहना है कि पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग अनुमति नहीं दे रहा है। इसके चलते कुछ पेड़ों का कटान अभी रुका है। जिस कारण जगह-जगह मार्ग चौड़ीकरण को पक्का नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed