{"_id":"68337acdfc4906ab39067430","slug":"rapid-raids-to-arrest-adarsh-five-detained-for-questioning-meerut-news-c-72-1-mrt1062-134161-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना में थार सवार प्रॉपर्टी डीलर पर 15 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें आरोपी के परिजन भी शामिल हैं। दो साझेदारों में 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था।
अक्षय शर्मा और आदर्श चौधरी ने गंगानगर स्थित आरपीजी हाईट्स के पास श्रीश्याम प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस है। नगली ईशा इंचौली निवासी अक्षय का 50 लाख रुपये का विवाद चल रहा है। शनिवार शाम सात बजे साथियों के साथ पहुंचे आदर्श ने थार सवार अक्षय पर तोपखाना के पास ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें अक्षय बाल-बाल बच गया। थार के शीशे भी चकनाचूर हो गए थे। लालकुर्ती पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आदर्श और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर अक्षय और आदर्श की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। रविवार को अक्षय और उसके परिजन एकत्र होकर लालकुर्ती थाने पहुंच गए और आरोपी आदर्श और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरु कर दिया। लालकुर्ती पुलिस ने आदर्श के फिटकरी गांव और गंगानगर स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आदर्श के पांच परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार दोपहर अक्षय अपने साथियों के साथ आदर्श के डिवाइडर रोड स्थित ऑफिस पहुंचा और तोड़फोड़ फायरिंग कर दी गई थी। इसके बाद आदर्श के पिता पुष्पेंद्र शनिवार सुबह एसएसपी कार्यालय और आवास पर फरियाद लेकर पहुंचे थे। शाम होते ही आदर्श ने अक्षय पर फायरिंग कर दी। अब पुलिस आदर्श की तलाश कर रही है।