फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raped the girl, made a video and sent it to the fiance, the relationship broke

Meerut News: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और मंगेतर को भेजा, रिश्ता टूटा

Tue, 14 Mar 2023 09:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2023 09:59 AM IST
सार

मेरठ में शास्त्री नगर में 30 से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसके मंगेतर को वीडियो भेज दिया। इसे युक्ति का रिश्ता टूट गया। 

विज्ञापन
Raped the girl, made a video and sent it to the fiance, the relationship broke
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी की युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के मंगेतर को भी अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। इससे उसका रिश्ता तक टूट गया। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। सुनवाई कर रहे सीओ कोतवाली अमित राय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवती की बहन की सहेली का उनके घर आना-जाना था। एक दिन सहेली का भतीजा समीर भी युवती के घर पहुंच गया। उसने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि छह मार्च को आरोपी ने युवती को धोखे से घर बुलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप है कि अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। वीडियो दिखाकर युवती से 50 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर आरोपी ने युवती के मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, युवती का रिश्ता लालकुर्ती निवासी युवक से हुआ था। अब यह रिश्ता टूट गया। सोमवार को युवती और उसके परिवार के लोग एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे। वहां पर सीओ अमित राय शिकायत सुन रहे थे। उन्होंने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed