फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with an innocent child playing outside the house

घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म

Fri, 03 Sep 2021 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rape with an innocent child playing outside the house
घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन

लावड़। थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने इंचौली थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को उसकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे पास ही बनी दुकानों पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उसकी बुआ मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत आरोपी के पिता से की तो उन्होंने धमकी देकर भगा दिया। बुधवार को पिता ने दो लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

घर में घुसकर विधवा से किया दुष्कर्म
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के पति की दस वर्ष पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार रात महिला घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। उसे महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed