फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape victim mother said now because of accused they will not be in village and will sell house

दुष्कर्म पीड़िता की मां बोलीं- बेच देंगे घर, गांव में रहकर अब क्या करेंगे, लखनऊ तक गूंजा मामला

Thu, 18 Oct 2018 07:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 18 Oct 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Rape victim mother said now because of accused they will not be in village and will sell house
फाइल फोटो

यूपी के बागपत जिले में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के परिजनों के गांव छोड़ने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोपी पक्ष से जान को खतरा बताया है। लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने एसपी से मामले की जानकारी ली।  

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा गांव छोड़कर चले जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया है। लखनऊ से पुलिस के आला अधिकारियों ने फोन पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मामले की जानकारी ली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार के घर पर ताला लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में ही है।
विज्ञापन


वहीं कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्रा की मां व भाई के बयान दर्ज किए। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी पक्ष से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। अब वे गांव में वापस जाकर क्या करेंगे। घर बेचकर कहीं बाहर रहेंगे और वहीं मजदूरी कर परिवार का पालन कर लेंगे। पुलिस ने उनके बयानों की वीडियो भी बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा का भाई जिले में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। घटना से पहले ही वह अपने परिवार को वहीं पर ले गया था। तभी से ही उनके घर पर ताला लगा हुआ है। पूरा परिवार वहीं पर रह रहा था। पीड़िता भी वहीं से ही पढ़ाई करने आती थी। पुलिस का दावा है कि घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गांव नहीं छोड़ा। परिवार को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन पर कोई भी फैसले का दबाव नहीं बना रहा है।  

पीड़ित परिवार पर नहीं बनाया गया कोई दबाव
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के गांव की प्रधान के पति ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल पूछा। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed