फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape try with Girl in saharanpur

युवक को बेड के नीचे देख दंग रह गई पुलिस, मामला जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

Mon, 25 Jun 2018 07:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Rape try with Girl in saharanpur
फाइल फोटो

घर में घुसकर युवती से बलात्कार का प्रयास करने वाले युवक के घर दबिश देने गई पुलिस बेड के नीचे संदिग्ध युवक को देख दंग रह गई। मामला जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। जबरन घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर रात में दबिश देने गई तो पुलिस को घर में एक संदिग्ध युवक बेड के नीचे छिपा मिला। युवक को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।  
विज्ञापन


शु़क्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर गांव के ही एक तीन बच्चों के बाप पर जबरन घर में घुसकर बलात्कार करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा आरोपी की धरपकड़ को ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि आरोपी देर रात को अपने घर आया है। जिसके बाद पुलिस रात्रि करीब दो बजे आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी तो वहां नहीं मिला, लेकिन घर में आरोपी की पत्नी और बच्चों के अलावा बेड के नीचे एक संदिग्ध युवक छिपा हुआ मिल गया।

पढ़ें : उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की पत्नी से गैंगरेप, लखनऊ तक गूंज

Rape try with Girl in saharanpur
यूपी पुलिस

पुलिस उसे ही आरोपी समझते हुए कोतवाली ले आयी, लेकिन पूछताछ करने पर जो सच्चाई सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पूछताछ में युवक ने खुद को रेप के प्रयास के आरोपी की पत्नी का प्रेमी बताया। 

वहीं शनिवार की दोपहर युवक का पिता कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा तो युवक की हरकतों की बाबत सुन उसे भी शर्मसार होना पड़ा। जबकि युवक के पिता का कहना था कि रात को उसका पुत्र घर में यह कहकर गया था कि वह किसी साथी के साथ शादी में डीजे बजाने जा रहा है। सुबह होने पर ही उसे पता चला कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध कोई तहरीर आदि न मिलने के कारण उसे चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed