{"_id":"64b05e203a1edb7fc80a3fe5","slug":"rape-of-eight-year-old-girl-who-went-to-see-kanwar-fair-meerut-news-c-44-1-smrt1055-544-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ मेला देखने गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ मेला देखने गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
सरधना। धनवाली स्थित आश्रम पर मामा के साथ कांवड़ मेला देखने गई मासूम बच्ची के साथ गांव के ही गजेंद्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सरूरपुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक व्यक्ति आठ वर्षीय भांजी को बुधवार शाम सात बजे धनवाली खेड़ा स्थित मौनी बाबा के आश्रम पर कांवड़ शिविर का मेला दिखाने ले गया था। वह कांवड़ शिविर में सेवा में जुट गया। इसी दौरान गजेंद्र पुत्र रामपाल बच्ची को यह कहकर साथ ले गया कि तुम्हारे मामा बुला रहे हैं। आरोपी ने आश्रम के पीछे स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के पास दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बच्ची की तलाश की गई तो वहां नहीं मिली। इस दौरान आश्रम में लाउडस्पीकर से भी एलान किया गया। बच्ची को तलाश करते हुए लोग आश्रम के पीछे स्कूल के पास पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।