यूपी: चार माह तक लूटता रहा युवती की आबरू, और बनाया एमएमएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में एक युवक शादी का झांसा देकर चार माह तक युवती की आबरू को रौंदता रहा। युवती के पिता ने जब आरोपी युवक के जीजा से मदद की गुहार लगाई तो जीजा ने मदद करने के बजाए साले के साथ मिलकर युवती के साथ बलात्कार किया और एमएमएस बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। जिसकी वजह से युवती की शादी भी टूट गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोस में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर चार माह तक यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने बहाने से उसे अपने जीजा के घर बुलाया और वहां उसके साथ मिलकर रेप किया तथा उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। युवती के पिता की ओर से कोतवाली में दी तहरीर में बताया गया है कि मामला जानकारी में आने पर उसने जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार में रहने वाले एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। 27 जून को बेटी की बारात आनी थी।
पढ़ें : यूपी: मौसा ने छोटी बच्ची से किया रेप, हालत देख खिसक गई परिजनों के पैरों तले जमीन
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पहले तो रेप की वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी और बाद में बेटी की ससुराल में जाकर उक्त एमएमएस दिखा दिया। जिसके चलते लड़के वालों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक और उसके जीजा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही इंटरनेट पर वायरल किए गए एमएमएस को हटवाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/