फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape accused of rape threatened to kill

जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने दी हत्या की धमकी

Tue, 07 Jul 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rape accused of rape threatened to kill
मेरठ। टीपी नगर की शिवपुरम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड का मामला ठंडा नहीं पड़ा कि एक और सिरफिरे ने एक युवती को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटकर आया है। युवती पर जबरन समझौता करने के लिए दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन

टीपी नगर पुलिस ने पांच महीने पहले दुष्कर्म के मामले में आरोपी रोहित को जेल भेजा था। पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने रोहित पर आरोप लगाया था। दो दिन पहले आरोपी जेल से छूटकर आया और वह युवती को धमकी दे रहा है कि अगर समझौता नहीं किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस मामले की जानकारी लगने पर टीपी नगर थाने पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गया। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस गंभीर हो रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आरोपी रोहित को भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिवपुरम कॉलोनी में 27 जून को एक सिरफिरे ने पिता-पुत्री की हत्या कर दी थी। उसके बाद टीपीनगर के शिवपुरी में एक और सिरफिरे ने युवती को धमकी दी थी। उक्त युवती की शादी 27 जून को हुई थी जिसके बाद से आरोपी परेशान था। टीपी नगर में लगातार सिरफिरे धमकी दे रहे हैं। पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed