फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ransom email came from Sonipat, three suspects detained

Meerut News: सोनीपत से आया था रंगदारी मांगने का ईमेल, तीन संदिग्ध हिरासत में

Mon, 15 Dec 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ransom email came from Sonipat, three suspects detained
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर जी ब्लॉक में द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के संचालक व रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव कंवलजीत सिंह से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस खाली हाथ है। हालांकि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। साइबर एक्सपर्ट की टीम ने गूगल से ईमेल का रिकार्ड भी ऑनलाइन मेल कर मांगा है।
विज्ञापन

कंवलजीत सिंह ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बुधवार शाम वह अपना ईमेल चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक अनजान ईमेल आईडी से आए लिंक को उन्होंने खोल दिया। उस लिंक में हथियारों के कुछ फोटो के अलावा एक ऑडियो क्लिप थी। बदमाशों ने इस ऑडियो क्लिप के माध्यम से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ईमेल में लिखा है कि प्रिंसिपल बहुत पैसे कमा लिए, अब थोड़ा दान करने के बारी है। दस लाख रुपये चाहिए तेरे से, नहीं तो इतनी गोली मारेंगे, समझ में आ जाएगा तेरे को। नौचंदी थाा पुलिस पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने कंवलजीत को एक गनर भी दिया हुआ है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि धमकी देने वालों की तलाश में तीन टीमें लगा रखी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article