फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ranji trophy match today, UP verses Railway

रणजी का रण: भामाशाह मैदान पर यूपी व रेलवे टीम का रोमांचक मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर दारोमदार

Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy match today, UP verses Railway
भामाशाह मैदान में यूपी टीम के खिलाड़ियों से मिलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
छह साल बाद मेरठ में यूूपी और रेलवे के बीच 2019-20 सीजन का रणजी ट्राफी मैच आज से शुरू हो गया है। सोमवार को मेरठ समेत अलग-अलग राज्यों में 18 मुकाबले खेले जाने हैं। यूपी और रेलवे का मैच भामाशाह मैदान की सेंट्रल पिच पर खेला जा रहा है।
विज्ञापन


यहां रेलेवे ने पहले बैटिंग करने का फैसला कर आठ ओवर में 12 रन पर 2 विकेट गंवाएं। जबकि पंद्रह ओवर के खेल तक रेलवे ने 2 विकेट पर 35 रन बनाए। रेलवे टीम की ओर से बल्लेबाज अरिंदम घोष और नितिन भिल्ले क्रीज पर डटे हुए हैं। विशेषज्ञों की माने तो पिच पर हल्की घास बल्लेबाजों को परेशान कर सकती। पहले गेंदबाजी मुफीद हो सकती है।
विज्ञापन


2013 से लेकर 2017 तक रणजी ट्रॉफी में दोनों टीमें ने पांच मुकाबले खेले। इसमें दोनों बराबरी पर रहीं। दो मैच यूपी ने तो दो मैच रेलवे ने जीते। एक मैच ड्रा रहा, हालांकि पहली पारी में लीड के आधार पर यूपी ने ज्यादा अंक हासिल किये थे। 2018 सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं खेला गया। भामाशाह पार्क में खेल शुरू होने से पहले पिच पर करीब 5 एमएम घास है, जो कि पहले दिन पेसरों को खूब मदद देगी। कोच अतहर अली ने बताया कि भामाशाह पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिये बेहतरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पिच पर घास है तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को सोचना होगा। 90 ओवर फेंके जाने के बाद उसका मिजाज बदल जाएगा। इसके बाद बल्लेबाजों को आसानी होगी। ऐसे में यूपी के कप्तान ने अंकित राजपूत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिससे तेज गेंदबाज अंकित राजपूत, मोहसिन खान, शिवम मावी, यश दयाल लाभ उठा सकें। वहीं ऑफिशियल के तौर पर रेफरी प्रशांत कुमार मोहपात्रा, विनीत कुलकर्णी, एस रवि, ऑनलाइन स्कोरर एपी सिंह, मैनुअल स्कोरर शैलेंद्र कुमार, वीडियो एनालिस्ट एससी अवस्थी हैं।

ढाई घंटे ही किया अभ्यास
रविवार को सुबह 10 बजे यूपी व रेलवे की टीमों को अभ्यास करने का मौका मिला। मैच रेफरी प्रशांत कुमार मोहपात्रा की देखरेख में पिच से लेकर मैदान की गोलाई तय की गई। इसमें 70 मीटर की बाउंड्री रखी गई है। मैच से पहले दोनों कप्तानों और कोच ने पिच का मुआयना किया। दोनों टीमों की रणनीति टॉस के साथ शुरू होगी।

इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
मेरठ के स्टार क्रिकेटर रेलवे के कप्तान व आईपीएल में कोलकाता टीम के खिलाड़ी करन शर्मा, कोलकाता टीम के सदस्य व सीनियर रणजी यूपी के अक्शदीप नाथ, राजस्थान रॉयल टीम का हिस्सा रहे यूपी के कप्तान अंकित राजपूत, कोलकाता टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह, जबकि कंकरखेडा निवासी मेरठ के स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार, मेरठ के उमंग शर्मा पर जीत का दारोमदार होगा।

कोच निभायेंगे अहम भूमिका
यूपी टीम के हेड कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी पर सभी की निगाहें हैं। बांग्लादेश टीम को स्टार बनाकर लौटे सुनील जोशी ने यूपी टीम को तराशा है। इससे यूपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वहीं बैटिंग कोच मेरठ के पूर्व रणजी खिलाड़ी परविंदर सिंह पर भी टीम की जिम्मेदारी होगी। वहीं रेलवे टीम के बॉलिंग कोच हरविंदर सिंह भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर रहे हैं। जबकि लखनऊ के यूसुफ अली खान रेलवे और यूपी की टीम में शानदार बल्लेबाज करते रहे हैं। जिससे दोनों टीमों के कोच पर टीमों को जिताने का दबाव होगा।

पिछले पांच रणजी मैचों के परिणाम
2013 लखनऊ में खेला गया यूपी व रेलवे के बीच मैच ड्रॉ।
2014 दिल्ली में खेला गए मैच में यूपी ने रेलवे को 7 विकेट से हराया।
2015 गाजियाबाद में खेले गये मैच में रेलवे ने यूपी को 282 रनों से हराया।
2016 लखनऊ में खेले गये मैच में यूपी ने रेलवे को 220 रनों से हराया।
2017 लखनऊ में खेले गये मैच में रेलवे ने यूपी को कांटे के मुकाबले में 21 रन से हराया।

यूपी की 15 सदस्य वाली टीम
अंकित राजपूत (कप्तान), अक्शदीप नाथ, अल्मास शौकत, आर्यन जुयाल, रिंकू सिंह, मो. सैफ, माधव कौशिक, उपेंद्र यादव, सौरभ कुमार, शिवम मावी, उमंग शर्मा, शानू सैनी, मोहसिन खान, जीशान अंसारी, यश दयाल।

रेलवे की 15 सदस्य वाली टीम
करन शर्मा (कप्तान), प्रथम सिंह, मंगल मंगरू, नितिन भिल्ले, अरिंदम घोष, नवीत विक्क, दिनेश मोर, अविनाश यादव, प्रदीप पूजर, अमित मिश्रा, करन ठाकुर, हर्ष त्यागी, विक्रांत सिंह, हिमांशु सांगवान, शिवेंद्र सिंह।

यूपी की टीम रेलवे के मुकाबले मजबूत
यूपी की टीम में अंकित राजपूत, रिंकू सिंह, मोहसिन खान, सौरभ कुमार, अक्शदीपनाथ सहित कई खिलाड़ियों को लंबा अनुभव है। इसमें गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों शामिल हैं। रेलवे टीम के गेंदबाजी कोच हरविंदर सिंह की जुबानी उनकी टीम में 70 से 80 प्रतिशत टीम में खिलाड़ी नये और युवा हैं। ऐसे में यूपी टीम को अनुभवी खिलाड़ियों का लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यूपी की टीम रेलवे पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed