{"_id":"63c635696027f33ed72b27e9","slug":"ranji-match-odisha-team-won-the-toss-and-decided-to-bat-the-first-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी का रण: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम को लगे शुरुआती झटके, मावी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी का रण: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम को लगे शुरुआती झटके, मावी खाली हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:37 AM IST
सार
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम को लगे शुरुआती झटके
विज्ञापन
1 of 6
रणजी मैच, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज यानी 17 जनवरी से भामाशाह पार्क में उत्तर प्रदेश व ओडिशा की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों ने रविवार को साढ़े तीन घंटे अभ्यास किया। मंगलवार सुबह भामाशाह पार्क पहुंची दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में हैं। आज मुकाबले में ओडिशा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
उत्तर प्रदेश (प्लेइंग इलेवन): ध्रुव जुयाल (विकेट कीपर), प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, रिंकू सिंह, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, करण शर्मा (कप्तान), कुणाल यादव, सौरभ कुमार, शिवम मावी, कार्तिकेय जायसवाल।
यूपी टीम की प्लेइंग इलेवन में मेरठ के चार खिलाड़ी शामिल - शिवम मावी, प्रियम गर्ग, समीर चौधरी, सौरभ कुमार।
2 of 6
भामाशाह पार्क में रणजी मैच
- फोटो : Amar ujala
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा को लगे शुरुआती झटके
मंगलवार से भामाशाह पार्क में आयोजित रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज ओडिशा पर दबाव बनाने में कामयाब हुए हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम ने 17 ओवर में मात्र 36 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।
3 of 6
रणजी मैच देखने पहुंचे दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की ओर से कुणाल यादव व कार्तिकेय जुसवाल 2-2 विकेट झटक चुके हैं। जबकि मेरठ के स्टार गेंदबाज शिवम मावी अभी खाली हाथ हैं। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 16 रन दिए हैं। ओडिशा के बल्लेबाज राजेश धूपर 15 रन और शांतनु मिश्रा 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणजी मैच देखने पहुंचे दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम के खिलाड़ी शिवम मावी ने मैच से पहले गेंदबाजी व बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईपीएल ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी, जबकि घरेलू क्रिकेट ने भारतीय टीम तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
5 of 6
रणजी मैच
- फोटो : अमर उजाला
पांच-पांच मैच खेलकर दोनों टीमों के लिए अगले दोनों मैच करो या मरो की स्थिति में है। उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर कन्हैयालाल तेजवानी ने कहा लखनऊ में उत्तराखंड के खिलाफ मौसम ने खेल बिगाड़ा। जिससे मैच ड्रा पर रहा, जबकि उत्तराखंड की टीम पहली पारी में लीड लेने में कामयाब रही। 5 मैचों में उत्तर प्रदेश की टीम 2 मैच हारे हैं, जबकि एक जीते और दो मैच ड्रॉ रहे। ड्रॉ वाले दोनों मैच में विपक्षी टीम पहली पारी में लीड लेने में कामयाब रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।