{"_id":"6ab51d671f679b2c090a55ef","slug":"ranji-battle-begins-on-the-11th-several-players-from-meerut-could-be-selected-meerut-news-c-72-1-mct1009-159945-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रणजी का रण 11 से, मेरठ के कई खिलाड़ियों का हो सकता है चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रणजी का रण 11 से, मेरठ के कई खिलाड़ियों का हो सकता है चयन
विज्ञापन
समीर रिजवी
कानपुर में कैंप शुरू, मेरठ से शामिल हुए समीर, प्रियम, विनीत समेत कई क्रिकेटर
-जल्द हो सकती है रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 11 अक्तूबर से रणजी का रण शुरू होने वाला है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर में कैंप शुरू कर दिया गया है। इसमें मेरठ से प्रियम गर्ग, ऋतुराज शर्मा, समीर रिवजी, विनीत पंवार, विजय कुमार समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। इसमें मेरठ के इन क्रिकेटरों का नंबर लग सकता है।
रणजी ट्रॉफी मैच की शुरूआत 11 अक्तूबर से हो रही है। उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मैच बिहार के खिलाफ खेला जाएगा। यूपी की टीम को लेकर चयन प्रकिया कानपुर के कमला क्लब में शुरू हो गई। पिछले सत्र में मेरठ से प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विजय कुमार को रणजी ट्रॉफी के लिए चुना गया था। इस बार भी इन सभी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जा सकती है। मेरठ के तेज गेंदबाज विनीत पंवार का चयन भी हो सकता है।
रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 11 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के बिहार, गोवा, जम्मू कश्मीर के साथ मुकाबले खेलने हैं। 11 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश का पहला मैच बिहार के साथ, 18 अक्तूबर को दूसर मैच गोवा के साथ, तीसरा मैच 26 अक्तूबर से पॉंडीचेरी के साथ खेला जाएगा। उम्मीद है कि टीम को लेकर अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही टीम की घोषणा की जा सकती है। पहला चरण 11 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण 17 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा। इसके अलावा अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी का पहला मैच महाराष्ट्र के साथ 12 अक्तूबर को होगा। दूसरा मैच आंद्र प्रदेश के साथ 18 अक्तूबर से, तीसरा मैच 27 अक्तूबर से हैदराबाद के साथ होगा।
विज्ञापन
मेरठ को भी मिल सकता है मैच
रणजी ट्रॉफी की बात करें तो पिछले सत्र में मेरठ में रणजी ट्रॉफी का कोई मैच नहीं हो सका। इस बार भी मैच की मेजबानी को लेकर लखनऊ, नोएडा, मेरठ और सहारनपुर की ओर से भी दावेदारी पेश की जा रही है। इस बार रणजी ट्रॉफी मैच को लेकर तो कोई चर्चा नहीं है, लेकिन मेरठ में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा कूच बिहार ट्रॉफी मैच मिलने की उम्मीद भी यहां पदाधिकारियों के द्वारा जताई जा रही है। हालांकि अभी दोनों ट्रॉफी मैच के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया है।