फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranjan Kumar became the nodal officer of Meerut for the review of Municipal Corporation

Meerut News: नगर निगम की समीक्षा के लिए रंजन कुमार बने मेरठ के नोडल अधिकारी

Wed, 05 Jul 2023 08:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 05 Jul 2023 08:14 AM IST
विज्ञापन
Ranjan Kumar became the nodal officer of Meerut for the review of Municipal Corporation
नगर निगम मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ नगर निगम की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए नगर विकास सचिव रंजन कुमार को मेरठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह दो मेरठ में रहकर निगम की सारी योजना की बारीकी से जांच करेंगे और फिर शासन को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में 762 निकाय हैं। जिसमें 17 नगर निगम है। सभी नगर निगम में संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा करने के लिए शासन में प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं जो छह से आठ जुलाई तक निगम वाले महानगर में अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न योजना अवर जलाशय, जल निकासी, जलभराव की समस्या से संबंधित योजना की बारीकी से समीक्षा करेंगे। नगर विकास अधिकारी अमृत अभिजात को गाजियाबाद की कमान दी गई है। नगर विकास सचिव रंजन कुमार को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जानकारी पर निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। शासन से आए पत्र के बाद निगम के अधिकारियों ने सभी संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। सख्त निर्देश देकर साफ सफाई, जल निकासी और गंगाजल सहित सभी योजनाओं की फाइल तैयार करने के बारे में कहा है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना कि सभी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। निगम की नई सरकार बनने के बाद से अमृत योजना, सड़क निर्माण, जलापूर्ति सहित संचालित योजनाओं में प्रगति है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त बने अमरोहा में एसडीएम
मेरठ। सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह का मंगलवार को तबादला हो गया बृजपाल सिंह को अमरोहा में एसडीएम बनाया गया है वहीं, नोएडा अथॉरिटी से सहायक नगर आयुक्त मेरठ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed