फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rangoli and candles were made by the students.

Meerut News: छात्रों ने बनाई रंगोली और मोमबत्तियां

Fri, 17 Oct 2025 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Rangoli and candles were made by the students.
सरधना। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में द्रोण पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गय
सरधना। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में द्रोण पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों की पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थिति से हुई। छात्र श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पोशाक पहनकर विद्यालय आए। नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों ने ग्लिटर पेपर से आकर्षक मोमबत्तियां बनाईं। छात्रों ने रंग-बिरंगे दीपों को सजाया और खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार किए। छात्रों ने पेपर लैंप्स बनाए। इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की रंगोलियां बनाई। उप प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने दीपावली पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed