फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila staged in Machhra and Mundali; audience moved to emotion.

Meerut News: माछरा और मुंडाली में रामलीला का मंचन, दर्शक भावुक हुए

Tue, 13 Oct 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Ramlila staged in Machhra and Mundali; audience moved to emotion.
माछरा में दशरथ मरण की लीला का मंचन करते कलाकार।
माछरा/मुंडाली। माछरा में आदर्श रामलीला के दौरान राम वनवास, केवट राम संवाद और दशरथ मरण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन हुआ। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम के वन गमन, निषाद राज केवट की भक्ति और राजा दशरथ के पुत्र वियोग के दृश्यों ने दर्शकों को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक धर्मेश त्यागी, ग्राम प्रधान माछरा यतेंद्र शर्मा और महामृत्युंजय हॉस्पिटल के अध्यक्ष आकाश राज मुख्य अतिथि रहे। रामलीला समिति ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास जाते हैं। गंगा तट पर केवट ने उनके चरण धोकर नाव में बैठाने की इच्छा जताई। केवट की भक्ति देखकर श्रीराम मुस्कुराए और उसकी भावना का सम्मान किया। राम वनवास के बाद राजा दशरथ पुत्र वियोग में अत्यंत दुखी होकर प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन


मुंडाली में रामलीला और संदेश
मुंडाली में रामलीला कलाकारों ने धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया। ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रीराम के आदर्श माता-पिता के प्रति सम्मान, भाईचारे, त्याग और भक्ति का संदेश देते हैं। बॉबी त्यागी, मयंक त्यागी, जोशील, अतुल, अखिल, राकेश, ताराचंद, विकास, सुंदर फौजी रामोतार तोमर, मोंटू गुप्ता और रॉबिन तोमर ने व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed