फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila performance begins with Narad Moh

Meerut News: नारद मोह के मंचन से शुरू हुआ रामलीला मंचन

Fri, 19 Sep 2025 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performance begins with Narad Moh
दौराला। रामलीला रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में शुक्रवार को शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रामलीला मैदान पर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। नारद मोह का मंचन देखने के लिए श्रोता काफी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने झंडा रोहण व मुख्य अतिथि वीरेंद्र ठेकेदार, रविंद्र चौहान, ठाकुर मुकेश कुमार ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया। पंडित शिवम शास्त्री ने विधिविधान से पूजन कराया। मंचन में नारद मोह से लेकर मोहिनी तक की रामलीला का मंचन किया गया। नारद मोह विश्व मोहिनी स्वयंवर का धूमधाम से मंचन हुआ। नारद ने कहा तेरी यात्रा बड़ी विचित्र है, पत्ते-पत्ते तेरी महिमा का चमत्कार दिखाई देता है। हर फूल-पत्ती पर तेरा आकार नजर आता है। श्रोताओं ने भगवान राम के भजनों पर नृत्य किया और भगवान राम के जयकारे लगाए। अध्यक्षता अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ कल्लू चौधरी ने की। इस दौरान हरपाल चौहान, ओमपाल, सुरेंद्र, दीपक, रजनीश, ललित, अतुल, विपिन, प्रदीप, अंकित कश्यप, संजीव, सचिन, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed