फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila in Meerut

माता सीता की खोज करने चली वानर सेना

Mon, 19 Oct 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramlila in Meerut
रामलीला कमेटी मेरठ शहर के तत्वावधान में जिमखाना मैदान में रामलीला का आयोजन हुआ। भगवान श्रीराम के जटायु से मिलने, सूपर्णखां की नाक काटने और खरदूषण वध, माता सीता की खोज में वानर सेना के जाने का मंचन किया गया। रामलीला देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


छावनी भैसाली मैदान अयोध्यापुरी में आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आलोक सिन्हा रहे। उद्घाटन मंजू गोयल, ज्योत्सना गुर्जर, सुभाष गुर्जर, अरविंद मित्तल ने किया। पूजन नीरज राठौर, रीना जैन, कोमल लोधी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन श्रीकृष्ण कंसल, श्रीराम और मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन


आरती का सौभाग्य राजीव मोहन, विनोद कुमार सिंहल को मिला। शबरी की कुटिया में श्रीराम द्वारा बेर खाने, सुग्रीव से मित्रता का मंचन किया गया। सुग्रीव की पूरी सेना माता सीता की खोज में चाराें दिशाओं में निकली। लंका में प्रवेश से पूर्व हनुमान जी की शक्ति जागृत करने का मंचन किया गया। अशोक वाटिका में मेघनाथ ने हनुमान जी को ब्रह्म फांस में बांधा और रावण में दरबार में प्रस्तुत किया। हनुमान जी ने बंधन मुक्त होकर लंका को जलाकर राख कर दिया। पवन कुमार गर्ग, विजय गोयल, गणेश अग्रवाल, मोहन लाल गर्ग, राजीव मित्तल, संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुढ़ाना गेट पर हुई रामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि सूपर्णखा रोती हुई रावण के दरबार में पहुंची और गुहार लगाई। रावण ने मारीच की मदद से सीता का हरण किया। वहीं लक्ष्मण जी श्रीराम की खोज में निकले गए। जटायु का उद्धार हुआ। द्वारका नाथ चौबे, जितेंद्र मणि, मनोज माहेश्वरी मौजूद रहे।


श्रीराम ने खंडित किया धनुष
रजबन फुटबाल ग्राउंड में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने ताड़का वध, श्रीराम द्वारा अहिल्या का उद्धार का मंचन किया गया। धनुष यज्ञ में कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार हजारों राजा भगवान शिव के धनुष को हिलाने में असमर्थ रहे। श्रीराम ने धनुष तोड़ा। कलाकार अनिल, पप्प, सुनील, पारितोष यादव, चंदन यादव, मोनू राजपूत और राजेंद्र मनोठिया ने मंचन किया। वहीं जेल चुंगी पर आयोजित रामलीला में रावण ने मारीच की मदद से सीता माता का हरण किया। सुग्रीव ने श्रीराम की मित्रता हुई और हनुमान जी ने श्रीराम का मिलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed