{"_id":"67d8828d8e6d3a908d00bc39","slug":"ramayana-teaches-the-art-of-living-shastri-meerut-news-c-14-1-mrt1027-809257-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन जीने की कला सिखाती है रामायण : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन जीने की कला सिखाती है रामायण : शास्त्री
विज्ञापन
मेरठ। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रतिदिन 23 मार्च तक होगी। इस उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास डॉ. राम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि श्रीराम कथा मानव को जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान राम ने मानव के रूप में अवतार लेकर सभी को आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया।
सदर बुंदेला मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तक पहुंची। मंदिर में सर्वप्रथम सर्वतोभद्र और वेदी पूजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ .रामप्रकाश शास्त्री ने कहा कि रामायण ऐसा धर्म शास्त्र है, जो प्राणी को जीवन जीने की कला सिखाता है। यह श्रेष्ठ संस्कारों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
तुलसीदास जी ने सरस्वती, गणेश सहित सभी देवी-देवताओं और समग्र सृष्टि को श्री राम रूप में ही वर्णित किया है।
उन्होंने कहा कि जीवन को सुधारने वाला शास्त्र रामायण है और मृत्यु के बाद मोक्ष को प्रदान करने वाला शास्त्र श्रीमद्भागवत है। इस दौरान बताया गया कि मंगलवार को कथा में शिव विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा। इस अवसर पर विनीत गोयल, नितिन गोयल , मुकेश गोयल, मोहन गोयल, शालू गोयल, उमेश भट्ट, हिमांशु शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।