{"_id":"5bcb4d4abdec2269796a8f5f","slug":"ram-temple-should-be-constructed-in-ayodhya-otherwise-there-will-be-movement-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अयोध्या में कराए राम मंदिर का निर्माण, नहीं तो प्रयागराज में होगा बड़ा आंदोलन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अयोध्या में कराए राम मंदिर का निर्माण, नहीं तो प्रयागराज में होगा बड़ा आंदोलन'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि भारत सरकार शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो एक फरवरी को प्रयागराज में धर्मसभा कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने दाहा गांव में परिषद के जिलामंत्री पप्पन राणा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदुओं की भावना का सम्मान नहीं किया जा रहा है। देश के संतों को अब सरकार पर विश्वास नहीं रहा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद संतों के निर्देश में काम करता है। अक्तूबर माह में देश के सभी राज्यपाल को ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि वे सरकार को चेताए कि देश की जनता राम मंदिर चाहती है। इसके बाद देश के सभी जनपदों में सभाएं होगी। सांसदों से मुलाकात कर राम मंदिर के निर्माण की मांग करेंगे। यदि सांसद भी उनकी नहीं सुनते है तो 2019 में जनता सांसदों को आईना दिखा देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जनता के सामने सांसदों की पोल खुलने वाली है। राम मंदिर निर्माण में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए देश का हिंदू अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान करेंगे। शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। यदि सरकार शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो एक फरवरी को प्रयागराज में धर्मसभा कर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। अब किसी प्रकार की वार्ता नहीं करनी है। जनता को राम मंदिर चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजबीर तोमर, मनोज पंवार, योगेंद्र सिंह, कार्तिक, अरुण कुमार, वीर सैन अहलावत आदि रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/