{"_id":"5fff4d9a8ebc3e344d0f9248","slug":"ram-mandir-nidhi-abhiyan-case-filed-for-attacking-bike-rally-meerut-news-mrt520399683","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निधि अभियान: बाइक रैली पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निधि अभियान: बाइक रैली पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। राम मंदिर निधि अभियान की बाइक रैली पर हमला करने के मामले में परतापुर थाने में दो नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू युवा वाहिनी मंगलवार को राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत शांतिपूर्वक बाइक रैली निकाल रहे थे। काजमाबाद गून गांव में बाइक रैली में शामिल लोगों पर नकाबपोश एक दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों के साथ-साथ पेट्रोल की बोतलें भी बाइक रैली पर फेंकी गई। तोड़फोड़ करने के साथ-साथ आगजनी का भी प्रयास हुआ। गनीमत रही कि माहौल गर्माने से पहले ही पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कर दिया।
बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मेरठ मंडल अर्चित जिंदल की तहरीर पर पुलिस ने काजमाबाद गून निवासी विक्की पुत्र सुरेशपाल व विशाल पुत्र उम्मेद को घटना में नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना है कि परतापुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक रैली पर हमले का कारण पूछा जाएगा। हमले के पीछे कोई दूसरी वजह हो सकती है।