फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Mandir: Meerut city decorated like Ayodhya of Tretayug, hailing of Shri Ram in temples

राममय वातावरण: त्रेतायुग की अयोध्या सी सजी मेरठ नगरी, मंदिरों में श्रीराम की जय-जयकार, 1400 स्थानों पर आयोजन

Mon, 22 Jan 2024 08:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jan 2024 08:00 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रावण की ससुराल यानी मेरठ त्रेतायुग की अयोध्या नगरी जैसी ही सजकर तैयार है। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर गली, हर कूचा और मंदिरों से श्रीराम की जय-जयकार का उदघोष सुनाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Meerut city decorated like Ayodhya of Tretayug, hailing of Shri Ram in temples
Ramlala - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पांच सौ साल बाद प्रतीक्षा की घड़ी आज समाप्त होने जा रही है। सनातन संस्कृति के प्राण श्रीराम लला आज सिंहासन पर प्रतिष्ठित होंगे। भाव विह्ल कर देने वाले इस सुअवसर पर समूचा मेरठ भी राममय हो गया है।

विज्ञापन


हर सनातनधर्मी अपने कामकाज भूल सिर्फ और सिर्फ रामनाम की धुन में मगन है। सबकी आंखों में प्राण प्रतिष्ठा का परम आनंद और हर जुबान पर राम ही राम है। शहर की सभी सड़क और इमारतों को रोशनी के इतना नहला दिया गया है कि वो जीवंत नजर आ रही हैं। शहर में  चहुंओर मनमोहक दृश्य देखकर पौष मास में कार्तिक की दिवाली की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन


रोशनी से जगमगाए और फूलों की खुशबू से महकते माहौल में श्रीराम के अपने महल में प्रवेश की खुशियों से मेरठ भी उल्लासित और भावविभोर है। अयोध्या में श्रीरामलला स्थापना अवसर पर मेरठ शहर के नौ मंदिरों में भी श्रीराम दरबार की स्थापना हो रही है। पूरा शहर उत्साह और उमंग से परिपूर्ण हैं। बाजारों में दीपावली जैसा माहौल हैं। हर बच्चे, बुजुर्ग और युवा की जुबां पर श्रीराम का नाम और एक अलग उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ऑटोरिक्शा, बसों में श्रीराम के भगवा झंडे लहरा रहे हैं। गाड़ियों में श्रीराम के जयकारे लगाते युवा टोली बाईपास, छावनी की सड़कों पर घूम रही हैं।

मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, गंगानगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, बाईपास की विभिन्न कॉलोनियों के साथ सदर, बुढ़ाना गेट और पुराने शहर में घरों में लाइटों के साथ फूलों से मुख्य द्वार को सजाया गया है। बड़ी संख्या में लोगोंं ने श्रीरामलला स्थापना की पूर्व संध्या पर भी घरों में दीपमालाएं सजाई।

आज 1400 स्थानों पर होंगे आयोजन
रामलला स्थापना के पावन अवसर पर शहर में 1400 से अधिक आयोजन होंगे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने एक एक बाजार में जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। शहर के ज्यादातर व्यापारियों ने चंदा एकत्रित कर बाजारों में रंगीन लाइटों से सजाया है।

सदर के सभी बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट, बुढ़ाना गेट, सराफा बाजार, शारदा रोड पर लाइटों के साथ रंगीन कपड़ों से सजावट की गई है। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने फूलों से सजावट की है।

Ram Mandir: Meerut city decorated like Ayodhya of Tretayug, hailing of Shri Ram in temples
फव्वारे - फोटो : Amar Ujala

जेल में बंदी रखेंगे उपवास
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं जेल में बंदी उपवास भी रखेंगे। चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने उपवास रखने वाले बंदियों के लिए कुछ फल जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को दिए। जेल को भी सजाया गया है। संवाद

नगर निगम ने सजाया महानगर
मेरठ नगर निगम ने पूरे शहर को रंगीन रोशनी से सजा दिया। सेंट्रल मॉर्केट, कमिश्नरी चौराहा, कमिश्नर आवास के पास, प्रत्येक चौराहे को भव्यता से सजाया गया है। सरकारी भवनों की दीवारों को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से संबंधित पेंटिंग की गई है।

सिविल लाइन्स में कोतवाल धनसिंह की प्रतिमा, कमिश्नरी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का भी सजाया गया है। यहां पर फव्वारे भी चलाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से पूरे शहर को प्रकाशमय किया गया है। 

मोनिका चौधरी ने घर-घर बांटे दीपक
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी ने दीपक वितरण अभियान चलाया। उनका कहना है कि रामलला के भव्य मंदिर की स्थापना का यह शुभ दिन 500 वर्षों के बाद आया है। इसलिए इसे एक उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। माध्यम में 51000 दिए वितरित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed