फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Mandir: 65 Karsevaks had reached Ayodhya, 18 were jailed, women also arrested, dream of 43 came true

Ram Mandir: 65 कारसेवक पहुंचे थे अयोध्या, 18 को हुई थी जेल, महिलाओं ने भी दी गिरफ्तारी, 43 का सपना साकार

Sun, 21 Jan 2024 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 02:24 PM IST
सार

वर्ष 1990 से 1992 के बीच मेरठ के 65 कारसेवक अयोध्या पहुंचे। इन सभी कारसेवकों का सपना कल पूरा होने जा रहा है। 22 कारसेवक स्वर्णिम अवसर नहीं देख पाएए वहीं 43 कारसेवकों का सपना साकार होने जा रहा है।

विज्ञापन
Ram Mandir: 65 Karsevaks had reached Ayodhya, 18 were jailed, women also arrested, dream of 43 came true
अयोध्या का भव्य रामलला का मंदिर - फोटो : social media

विस्तार

वर्ष 1990 से 1992 के बीच शहर के 65 कारसेवक अयोध्या पहुंचे। इन सभी कारसेवकों का सपना कल पूरा होने जा रहा है। जब अयोध्या में श्रीराम लला की स्थापना होगी। इनसे अलग 18 कारसेवक ऐसे भी थे जिन्हें तीन से पांच बार जेल जाना पड़ा। इनमें अरुण वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, अजय गुप्ता, दीपक एलन, सर्वेश नंदन गर्ग और कमल ठाकुर कुछ चर्चित नाम हैं। 22 कारसेवकों का स्वर्गवास होने के कारण वह इस सपने को साकार होता नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन

कारसेवा में तीन बार हुई जेल
छावनी के पूर्व पार्षद दिनेश गोयल ने बताया कि 87 में बजरंग दल का छावनी मंडल का संयोजक बनाया गया। अनिल रस्तोगी शहर संयोजक रहे। राम मंदिर आंदोलन में वर्ष 1988, 1990, 1992 में जेल जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि रातभर घर से बाहर रहते थे। आज वह खुशी का पल आ गया है, जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

 

घर से एक साथ 12 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
कमलानगर निवासी बिल्डर और संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में वह एक माह मुजफ्फरनगर जेल में रहे। उन्होंने बताया कि कारसेवा के लिए नवंबर 1992 में उनके कमला नगर आवास पर बैठक चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संघ चालक दर्शन लाल अरोड़ा कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने छापामारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें राजेश सिंधल, प्रदीप गुप्ता पिंकी और विशाल त्यागी भी शामिल रहे।

महिलाओं ने भी दी गिरफ्तारी
सुपरटेक पॉमग्रीन निवासी सतीश टीला ने बताया शिव शक्ति नगर से देवेंद्र गोयल और उनकी माताश्री उर्मिला देवी के नेतृत्व में कारसेवकों का अयोध्या के लिए जत्था रवाना हुआ। मेढ़ राजपूत धर्मशाला में बैठक हुई। पुलिस ने उर्मिला देवी समेत दर्जनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जानसठ इंटर कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल में ये सभी रहे। जेल में उनके साथ हृदय प्रकाश, मनोज गोयल, मनोज खद्दर, दिनेश गुप्ता, विजय मित्तल, रामनरेश भी थे।

सुपरटेक स्थित मंदिर के पंडित जी ने भी कारसेवा
बिजली बंबा बाईपास सुपरटेक पॉमग्रीन स्थित महादेव मंदिर के पुजारी पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि 14 साल की आयु में उन्होंने भी कारसेवा की। वह तब मथुरा में रहते थे। विधायक किशोरी श्याम शर्मा उनके रिश्तेदार थे। उनके जत्थे के साथ वह अयोध्या पहुंच गए। विवादित ढांचे के टूटने के बाद ईंट उठाकर खाई में फेंकने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed