फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram devotee took away Ram's sandals... but the devotees were moved.

Meerut News: राम भक्त ले चला रे राम की खड़ाऊं...पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 25 Sep 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:04 PM IST
सार

मेरठ के भैसाली और जिमखाना मैदान में रामलीला के दौरान भरत चरित्र और वनवास प्रसंग का भावुक मंचन हुआ। दर्शक भावविभोर होकर आंसू बहाने लगे। इस आयोजन ने शहर में धार्मिक भावनाओं को गहराई से जागृत किया।

विज्ञापन
Ram devotee took away Ram's sandals... but the devotees were moved.
मेरठ..कंवलजीत..शहर रामलीला कमीटी की और से बुढ़ाना गेट से निकाली राम लक्ष्मण सीता की वनवास यात्रा

विस्तार

- भैसाली मैदान की रामलीला में भरत चरित्र का सुंदर मंचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी भैसाली मैदान अयोध्यापुरी में रामलीला का मंचन किया गया। नंदकिशोर शर्मा और हरिश चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चारण किया। राम भक्त ले चला रे राम की खड़ाऊं...जैसे गीतों के बीच कलाकारों ने भरत चरित्र का मंचन किया तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर भरत चरित करि नेमु तुलसी जो सादर सुनहिं, सीय राम पद पेमु अवसि होई भव रस बिरति...चौपाई का गायन किया गया। इसमें तुलसीदास कहते हैं कि जो कोई भरत जी के चरित्र को नियम से सुनेंगे। उनको अवश्य ही श्रीराम और सीता के चरणों से प्रेम होगा और सांसारिक विषय रस से वैराग्य होगा।
विज्ञापन

वहीं, रुद्राक्ष कला मंच ने सीता की विदाई के भावुक पलों को लाइट एंड साउंड के मध्यम से दिखाया। प्रीतम गोठवाल के निर्देशन में बहुत ही भव्यता के साथ सीता विदाई, राज तिलक की तैयारी, कैकेई मंथरा संवाद, राजा दशरथ कैकेई संवाद, श्रवण कुमार लीला, श्रीराम वनवास, श्रीराम केवट मिलन का मंचन हुआ। इससे पूर्व लीला का उद्घाटन पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूजनकर्ता विधायक अमित अग्रवाल, संदीप गोयल और दीप प्रज्ज्वलन वरुण गोयल, डॉ. राजेश सिंह, लोकेश सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, अनिल जैन, गणेश अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विजय गोयल, पवन गर्ग, अंकित गुप्ता, नितिन बालाजी, गौरव सिंघल रहे।
---
वनवास को निकले राम, सीता और लक्ष्मण तो छलके आंसू
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर रामलीला कमेटी की ओर से बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन हुआ। इसमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण के साथ वनवास यात्रा पर निकले तो शहर के लोगों के भी आंसू छलक उठे। यात्रा सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर कोतवाली, गुदड़ी बाजार , सराफा, सुभाष बाजार के चौराहे से भटवाड़ा होते हुए सरस्वती मंदिर और सूरजकुंड तक पहुंची। शहर के बाजारों में यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
रामलीला के दौरान रामु सिय लखन संग सिघाए, सुमिरि नगरबासी सब रोए...चौपाई के गायन के साथ मंचन किया गया। इसका अर्थ है- श्रीराम सीता और लक्ष्मण के वन की ओर जाते ही नगरवासियों के आंसू बहने लगे।

जिमखाना मैदान में केवट और श्रीराम का संवाद दिखाया गया। श्रीराम ने केवट से कहा कि हमें गंगा पार करा दो। तब केवट ने पहले चरण पखारुंगा तब नांव में बैठाउंगा। सुना है आपकी चरण पड़ते ही हर वस्तु वैकुंठ पहुंच जाती है। यह नाव ही मेरे परिवार के पालन पोषण का सहारा है। इसके साथ ही चित्रकूट प्रसंग का भी मंचन हुआ। इस दौरान राकेश गर्ग, मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, आलोक गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, रोहताश कुमार प्रजापति, अंबुज गुप्ता, राजन सिंघल, विपुल सिंघल, मनीष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed