फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rally organised for voter awareness

Meerut News: मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाली

Sun, 25 Jan 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rally organised for voter awareness
मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वयस्क नागरिकों को अपने मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके तहत विद्यालय में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम द्वारा छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्राओं ने रैली भी निकाली। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं, बच्चा पार्क में कर्तव्य संस्था की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कर्तव्य के महासचिव रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। ऐसे में हमें सही निर्णय लेना चाहिए। कामरेड शरीफ अहमद ने कहा कि लाेकतंत्र को बचाने के लिए मतदान आवश्यक है। कार्यक्रम में अब्दुल कादिर, विशाल, डॉ. प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश, कार्तिक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed