फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakshabandhan: Roadways will run 100 additional buses for sisters

रक्षाबंधन अभियान बहनों के लिए 100 अतिरिक्त बस चलाएगा रोडवे

Wed, 29 Jul 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Roadways will run 100 additional buses for sisters
रक्षाबंधन : बहनों के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना काल में यात्रियों के लिए जूझ रहे रोडवेज को रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर 30 जुलाई से 5 अगस्त तक रोडवेज ने 100 अतिरिक्त बसों के अलावा पहले से चल रही बसों के 200 फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों को कोई भी परेशानी होने नहीं दी जाएगी।
लॉकडाउन में 68 दिन बंद रहने के बाद गत 1 जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है, लेकिन अपेक्षित यात्रियों के ना मिलने से विभाग को जून माह में ही करीब 16 करोड़ रुपये का फटका लग चुका है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर विभाग को कोरोना काल में भी महिला यात्रियों की भीड़ निकलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए विभाग ने 30 जुलाई से 5 अगस्त तक का सात दिवसीय अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रोडवेज ने लंबे रूटों पर 100 अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने और लोकल रूटों पर पहले से संचालित बसों के 200 फेरे बढ़ाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन अभियान से संबंधित गाइड लाइंस क्षेत्र के सभी डिपो मेरठ, सोहराब गेट, बड़ौत, भैसाली और गढ़मुक्तेश्वर को भेज दी है। लंबे रूटों के लिए 100 अतिरिक्त बसें और लोकल रूटों पर 200 फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। त्यौहार के मौके पर किसी भी सवारी को परेशानी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर का इंतजाम करें डिपो
आरएम ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी डिपो को सैनिटाइजर का पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि अतिरिक्त बस चलने और बसों के फेरे बढ़ने से बसों को सैनिटाइज करने के लिए ज्यादा सैनिटाइजर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed