{"_id":"5f1b42b18ebc3e63c76c68a1","slug":"rakshabandhan-demand-to-open-sweets-shops-on-sunday-city-news-mrt492910544","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : रविवार को मिठाई की दुकानें खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : रविवार को मिठाई की दुकानें खोलने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। रक्षाबंधन पर मिष्ठान विक्रेताओं के लिए मिठाई उपलब्ध कराना नामुमकिन हो गया है। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के कारण सोमवार को मिठाई उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को मिठाई बनाई जाए तो दो दिन में मिठाई खराब हो जाएगी। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने शासन सहित जिला प्रशासन को मिष्ठान विक्रेताओं की समस्या के संबंध में अवगत कराते हुए रविवार 2 अगस्त को दुकान खोलने की अनुमति मांगी है।
कोरोना महामारी के चलते पांच माह में त्यौहारों को मनाने के तरीकों में भी परिवर्तन आया है। मिष्ठान विक्रेताओं के लिए दीपावली से पूर्व रक्षाबंधन ही एक ऐसा पर्व होता है जब मिष्ठान की सर्वाधिक बिक्री होती है। शासनादेश के अनुसार, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। रक्षाबंधन 3 अगस्त सोमवार को है। ऐसे में मिष्ठान विक्रेताओं का पूरा कारोबार चौपट हो जाएगा। दो दिन पूर्व न तो ग्राहक के पास ऐसी कोई सुविधा होती है कि वह मिठाई को सुरक्षित रख पाए और न ही व्यापारी भारी मात्रा में तीन से चार दिन के लिए सुरक्षित रख पाएगा।
दो दिन दुकान खोलने की मिले अनुमति
गढ़ रोड कलकत्ता स्वीट्स के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि आपात स्थिति और ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए मिष्ठान विक्रेताओं को दो दिन के लिए रक्षाबंधन से पूर्व शनिवार और रविवार को दुकान खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। बेगमपुल श्रीराम चंद्र सहाय के संचालक सुुनील कुमार ने कहा कि मिष्ठान विक्रेताओं का कारोबार त्यौहार तक ही सीमित होता है। रक्षाबंधन से पूर्व विशेष परिस्थिति को देखते हुए दो दिन की छूट दी जाए।