फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait said Farmers should vote as per their wish but do not press NOTA

टिकैत ने दिया नया टारगेट: किसान अपनी मर्जी से वोट दें, लेकिन न दबाएं नोटा; बताया आगे कैसे करना है आंदोलन

Sun, 17 Mar 2024 07:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिसौली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिसौली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2024 07:51 PM IST
सार

किसान भवन पर आयोजित मासिक पंचायत में टिकैत ने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के बिजली बिल माफ करने की घोषणा को शगूफा बताते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait said Farmers should vote as per their wish but do not press NOTA
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसान अपनी मर्जी से कहीं भी वोट करें। लेकिन नोटा के बटन का प्रयोग न करें। सरकार ताकत के बल पर आंदोलन को दबाने का काम करती है। पुलिस के बल पर किसानों को दबाया जा रहा है। किसानों को हर गांव से ट्रैक्टर आंदोलन शुरू करना होगा।

विज्ञापन

किसान भवन पर आयोजित मासिक पंचायत में टिकैत ने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के बिजली बिल माफ करने की घोषणा को शगूफा बताते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा चुनाव आचार संहिता लागू हुई है, कोई कर्फ्यू नहीं लगा है। सरकार किसानों की जमीन छीन रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जिले के भाज्जू गांव से निकल रहे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों की कट बनवाने की मांग पर उन्होंने कहा कि कट लगने के बाद किसान महंगे दामों पर जमीन बेचना शुरू न करें। किसानों को शपथ पत्र देना होगा कि जमीन नहीं बचेंगे। जिस किसान ने स्वयं की जमीन खरीदी है, वही बेच सकता है। जमीन विरासत में मिली है, इसलिए उस जमीन को अपने बच्चों को विरासत में ही दें। 

विज्ञापन

एकजुटता से संगठन को मजबूत करो
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाकियू के पदाधिकारी को नसीहत देते हुए कहा अधिक से अधिक सदस्य बना कर किसानों को संगठन में जोड़ना होगा। गांव में ट्रैक्टर प्रमुख नियुक्त कर पंचायत में आम किसानों को साथ लेकर चलो। अपना गांव अपना ट्रैक्टर की तर्ज पर आंदोलन करना होगा। पंचायतों में पदाधिकारी को फोटो खिंचवाने की होड़ से पीछे हटना होगा। भाकियू के पुराने कार्यकर्ताओं को याद करते हुए कहा जो किसान आंदोलन में भाग लेकर जेल गए थे उन किसानो और उनके परिवारों को जोड़कर सम्मान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed