{"_id":"f8feaec1d531b657900900391b153163","slug":"rajyavardhan-rathore-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यवर्धन राठौर बोले, मां के थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यवर्धन राठौर बोले, मां के थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर छात्रों और युवाओं के बीच सहज नजर आए। उन्होंने छात्रों के हर सवाल का जवाब बड़ी विनम्रता के साथ दिया। एक कुशल राजनेता और ओलंपिक पदक विजेता का नया रूप मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण शिशु मंदिर में नजर आया। बच्चों के साथ उन्होंने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं पर चर्चा की।
स्कूल में केंद्रीय मंत्री के साथ युवाओं और छात्रों ने संवाद किया। मंच पर आते ही राठौर ने सासंद राजेंद्र अग्रवाल से कहा कि सुबह से रात हो गई, थक चुका हूं। लेकिन युवाओं के बीच फिर से तरोताजा हो गया हूं। खुद को फंसा हुआ भी महसूस कर रहा हूं। राठौर ने कहा कि वह कभी स्कॉलर नहीं रहे, लेकिन चुनौती हमेशा स्वीकार की है। अपने छात्र जीवन से लेकर राजनीति तक आने के पूरे सफर को उन्होंने बताया। एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि वह साधारण परिवार से हैं, लेकिन मां के थप्पड़ ने असाधारण बना दिया।
उन्होंने अपनी कामयाबी के पीछे मां और पत्नी को श्रेय दिया। साथ ही कहा कि कुछ ऐसे लोग भी जिंदगी में आते हैं जो नजर नहीं आते, लेकिन वे सही दिशा दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मीनल गौतम ने सवाल किया कि ‘बेटियों को लेकर केंद्र सरकार तमाम दावे कर रही है, बावजूद इसके छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं’। इस पर राठौर ने कहा कि यह विडंबना है। इस पर दोनों सरकारों को कड़ा एक्शन लेना चाहिए, लेकिन इससे पहले सामाजिक बदलाव की भी जरूरत है। देवेंद्र हूण ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी कहते थे कि कांग्रेस सरकार पाकिस्तान को लव लेटर लिखना बंद करे’, अब क्या हो रहा है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज तक देेश का कोई प्रधानमंत्री बगैर बुलाए पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री के घर नहीं गया। लेकिन नरेंद्र मोदी अकेले ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो चले गए।
विज्ञापन
यह कोई कलेजे वाला ही कर सकता है। रही लव लेटर की बात तो उसके जवाब भी शीघ्र खुद देश को मिल जाएंगे। प्रमोद ने सवाल किया कि ‘शारीरिक शिक्षा प्राप्त को नौकरी नहीं मिल रही है’। राठौर ने कहा कि यह प्रदेश सरकार का विभाग है, यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो निश्चित रूप से इस दिशा में काम होगा। इस दौरान प्रियाशुं सोम, श्रवण सिंह, नेहा, प्रणव ने भी सवाल पूछे। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, पंकज कतीरा, संजीव पुंडीर, संजीव शर्मा, नरेंद्र राष्ट्रवादी मौजूद रहे।