फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajya Sabha member wrote a letter to make Hastinapur a solar city

हस्तिनापुर को सोलर नगर बनाने के लिए राज्यसभा सदस्य ने लिखा पत्र

Tue, 02 Sep 2025 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member wrote a letter to make Hastinapur a solar city
हस्तिनापुर। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने हस्तिनापुर नगर पंचायत को पूर्णतः सोलर नगर पंचायत बनाने के संबंध में जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन

डॉ. बाजपेयी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि हस्तिनापुर नगर पंचायत को पूर्ण रूप से सोलर नगर पंचायत बनाया जाए। हस्तिनापुर महाभारतकालीन व जैनतीर्थ नगरी है जिसका अंतरराष्ट्रीय महत्व भी है। प्राचीन हस्तिनापुर को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक सैलानी यहां आते हैं। यहां स्थित प्राचीन मंदिर और स्थानों को और भी भव्य बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर में क्षेत्रफल, आबादी, मकान संख्या, स्कूल, कॉलेज, मंदिर, अस्पताल व पांडवकालीन किला आदि मौजूद हैं। पीएम सूर्य घर योजना की अनुदान राशि प्रति परिवार गणना करके एक हिस्सा इसके व्यय भार का भाग बन सकेगा। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर को पूर्ण रूप से सोलर नगर बनाने के लिए एक पत्र निदेशक उत्तर प्रदेश, नेडा को भी लिखा है।
विज्ञापन



भव्य होगी ऐतिहासिक नगरी
नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि भाजपा सरकार में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हस्तिनापुर को लगातार विकसित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हस्तिनापुर नगर पंचायत पूर्ण रूप से सोलर बने इसके लिए सरकार से मांग की जा रही है। ऐसा होने से पांडवों की यह नगरी भव्य रूप में नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed