फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raju Sood Kanchan appointed President of the Valmiki Jayanti celebration program.

Meerut News: राजू सूद कंचन बने वाल्मीकि जयंती उत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष

Sat, 26 Sep 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Raju Sood Kanchan appointed President of the Valmiki Jayanti celebration program.
महर्षि वाल्मीकि मंदिर आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में हुई बैठक में चुनी कार्यकारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महर्षि वाल्मीकि मंदिर आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से राजू सूद कंचन को वाल्मीकि जयंती उत्सव का अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व सफाई नायक सुरेंद्र कुमार सूद की अध्यक्षता और महेश कुमार सूद के संचालन में संपन्न हुई बैठक में अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जयंती उत्सव के उपरांत नगर के मुख्य बाजारों से बैंड-बाजे और भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक के दौरान कार्यकारिणी का गठन करते हुए विजेंद्र सूद को महामंत्री, मनोज पर्चा व राजा को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार को उपसचिव और सुरेंद्र मेहरा व नवीन टॉक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, सलेक चंद्र सूद, नरेंद्र टॉक, सुधीर सूद, डॉ. मुकेश सूद, गुलशन खैरवाल, पवन सूद, संजय मेहरा, मनोज मेहरा, बिट्टू सूद, संजीव ठेकेदार, संजय छाबड़ा, मनोज सूद, नंदकिशोर सूद, विनय सूद, राजू भगत जी, धनेंद्र सूद, गंगासरण सूद, जयप्रकाश लोहट, वरुण, प्रेम टॉक, राजू बहनवाल, सुनील बहनवाल, फूल सिंह, सतीश, नरेश, सिद्धांत, यश व सुनील कुमार को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed