फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajput Mahasabha performed 'Shastra Pujan' (worship of weapons) on Dussehra.

Meerut News: राजपूत महासभा ने दशहरा पर किया शस्त्र पूजन

Tue, 20 Oct 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rajput Mahasabha performed 'Shastra Pujan' (worship of weapons) on Dussehra.
- जनकपुरी स्थित राजपूत भवन में हवन के साथ हुआ पूजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राजपूत महासभा की ओर से दशहरा पर जनकपुरी स्थित राजपूत भवन में हवन और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान से हवन पूजन के साथ हुआ। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्र पूजन किया गया।
आलोक सिसोदिया ने कहा कि यह पर्व धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान समाज की एकता, सामाजिक समरसता और भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सुभाष चौहान, अनूप राघव, बनी सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, आलोक सिसोदिया, आनंद प्रकाश तोमर, विनोद राणा, दिग्विजय चौहान, सोमवीर राघव, निरंजन पुंडीर, गिरवर सिंह भदौरिया, सत्यपाल सिंह रहे।
विज्ञापन

वहीं, रोहटा रोड पर दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मनु संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर बिक्रम सिंह सोम ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी दी। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित राजपूत समाज के लोगों के इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व सैनिक डॉ. कर्नल एससी तोमर ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए तत्पर रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन की अध्यक्ष शीतल गहलोत ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। एसडी कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य बिशन पाल सिंह ने युवाओं को शिक्षा और खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा मेरठ के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार राणा, ठाकुर ओम सिंह राणा, भाजपा मीडिया प्रभारी ठाकुर आलोक सिसोदिया, संरक्षक ठाकुर राजकुमार तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed