राजनाथ सिंह बोले, जवान के साथ हुई बर्बरता के बाद सीमा पार कुछ हुआ है, मैं बताऊंगा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हाल ही में बीएसएफ जवान के साथ जिस तरह से पाक रेंजर्स द्वारा बदसलूकी की गई उसके बाद सीमा पार कुछ ठीक-ठाक हुआ है। हालांकि गृह मंत्री ने इससे आगे कुछ बताने से इंकार कर दिया। राजनाथ सिंह शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर यूपी के मुजफ्फरनगर में तीर्थनगरी शुक्रताल पहुंचे थे। जहां जनता को अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एक जवान, उसके साथ पाकिस्तान ने जिस तरीके से बदसलूकी की है, शायद आपने देखा होगा। कुछ हुआ है, मैं बताऊंगा नहीं। उन्होंने कहा कि विश्वास रखना दो-तीन दिन पहले बहुत ठीक-ठाक हुआ है। और आगे भी देखियेगा क्या होगा। गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएफ जवान नरेंद्र शर्मा के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा बर्बरता की गई थी। जिसके बाद गृह मंत्री ने ये बात कही।
@ANINewsUP
Hamare BSF ka ek jawan, abhi uske saath jis tarike se badsalooki ki hai Pakistan ne, shayad aapne dekha hoga. Kuch hua hai, main bataoonga nahi. Hua hai, theek thaak hua hai, vishwaas rakhna bahut theek thaak hua hai, 2-3 din pehle. Aur aage bhi dekhiega kya hoga
Home Min 28 Sep 2018
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि हमनें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को कहा था, पड़ोसी है, पहले गोली मत चलाना, लेकिन एक भी गोली अगर उधर से चल जाती है तो फिर अपनी गोलियों को मत गिनना।
@ANINewsUP
Maine apne Border Security Force ke jawanon ko kaha tha, padosi hai, pehli goli matt chalana, lekin ek bhi goli agar udhar se chal jaati hai to phir apni goliyon ko matt gin'na: Home Minister 28 Sep 2018
पौराणिक शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित कारगिल शहीद स्मारक पर शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पत्रकारों से वार्ता में गृहमंत्री ने कहा कि सेना के जवानों के साथ पाक की हरकत का पीएम ने दृढ़ता से जवाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व में इंडियन आर्मी की क्षमता और वीरता का संदेश गया है। हाल ही में पाक बॉर्डर पर एक सैनिक के साथ बर्बरता बरती गई, उसका जवाब दे दिया गया है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्मी को निर्देश दिया गया है कि पहल मत करना लेकिन दूसरी तरफ से गोली आए तो जवाब में अपनी गोलियों की संख्या मत गिनना। गुर्राने वाले चीन सैनिक भी अब हमला नहीं करते। आईटीबीपी के अधिकारी खुद बदले माहौल का जिक्र करते है। मैं स्वयं लगातार सीमाओं का दौरा करता रहता हूं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/