Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajendra Tomar elected unopposed president of Mawana Civil Bar

Meerut News: राजेंद्र तोमर मवाना सिविल बार के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Tue, 05 May 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Tomar elected unopposed president of Mawana Civil Bar
मवाना सिविल बार के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित बीच में अध्यक्ष व उनके साथ जिनके गले में एक मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना सिविल बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र तोमर एडवोकेट सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी रघुवंश बंसला एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मवाना सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरे जाने थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार तोमर एडवोकेट व पंकज नागर एडवोकेट ने नामांकन पत्र खरीदा। जिनमें से राजेंद्र कुमार तोमर ने अपना नामांकन पत्र भरकर उनके समक्ष दोपहर 1:00 बजे प्रस्तुत किया, दूसरा नामांकन पत्र तय समय तक उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं पहुंच सका। इस कारण अध्यक्ष पद पर मात्र राजेंद्र कुमार तोमर का नामांकन पत्र ही शेष रहा। इसके आधार पर मवाना सिविल बार एसोसिएशन मवाना के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार तोमर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद पर समीर त्यागी एडवोकेट, सचिव पद पर नटवर राणा एडवोकेट, उपसचिव पद पर मुकेश रानी एडवोकेट, सामाजिक मंत्री पद पर साधना भडाना एडवोकेट, पुस्तकालय मंत्री पर मीनाक्षी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, वरिष्ठ सदस्य पद पर कमल कुमार एडवोकेट, अब्दुल सत्तार रिजवी एडवोकेट, रेखा एडवोकेट, पुनीत सैनी एडवोकेट, अशोक नागर एडवोकेट, सरदार सिंह एडवोकेट, 10 कनिष्ठ सदस्य पद पर मंजू एडवोकेट, कंवरपाल सिंह एडवोकेट, मोहम्मद फराज एडवोकेट को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed