फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raje Tyagi, former Pradhan of Julheda, passes away.

Meerut News: जुल्हेड़ा के पूर्व प्रधान राजे त्यागी का निधन

Mon, 06 Jul 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Raje Tyagi, former Pradhan of Julheda, passes away.
सरधना। पूर्व प्रधान राजे का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। जुल्हेड़ा गांव के पूर्व प्रधान राजे त्यागी का सोमवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजे त्यागी अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने प्रधान रहते हुए गांव के कई विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराया। उन्होंने जुल्हेड़ा गांव में देहाती फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उनके पिता प्रकाशचंद त्यागी तथा भाई गजेंद्र पाल त्यागी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रहे हैं। उनकी अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed