फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajbahe's track broken in the forest of Kapasad and Chakbandi village

कपसाढ़ और चकबंदी गांव के जंगल में रजबहे की पटरी टूटी

Sat, 13 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rajbahe's track broken in the forest of Kapasad and Chakbandi village
कपसाढ़ और चकबंदी गांव के जंगल में रजबहे की पटरी टूटी
विज्ञापन

सरधना। कपसाढ़-चकबंदी के जंगल में बृहस्पतिवार रात रजबहे की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न हो गई। शुक्रवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें पटरी टूटने की जानकारी मिली। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के घंटों बाद भी सिंचाई विभाग द्वारा रजबहे में पानी बंद नहीं कराया गया, जिसके चलते सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।
सरधना क्षेत्र में सलावा-बडकली रजबहे की पटरी गांव कपसाढ़ और चकबंदी के जंगल में बृहस्पतिवार रात टूट गई। किसान शुक्रवार सुबह खेत पर पहुंचे तो टूटी पटरी का पता चला। कपसाढ़ स्थित इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवकुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के घंटों बाद तक भी पानी बंद नहीं कराया गया। जिसके बाद शिकायत एसडीएम अमित कुमार भारतीय व विधायक संगीत सोम से की गई। उन्हें बताया कि दो माह में करीब दो से तीन बार रजबहे की पटरी टूट चुकी है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

पटरी टूटने से शुक्रवार को भी सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हुई। रामभूल, तेजपाल, सोनू, श्रीपाल, राजपाल, शिवकुमार, संत सिंह, संतपाल आदि किसानों ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों व आलू व गन्ने की फसल जलभराव से प्रभावित हुई। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पटरी की मरम्मत सही तरह से कराने व बर्बाद फसल के मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी कराई जा रही है ठीक
एसडीएम सधरना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि रजबहे की पटरी टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर पानी बंद करा दिया है। टूटी पटरी को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed