फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raj Mistry's body was found lying on the roadside after he left home for work.

Meerut News: घर से काम पर निकला, सड़क किनारे पड़ा मिला राज मिस्त्री का शव

Thu, 28 May 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Raj Mistry's body was found lying on the roadside after he left home for work.
संशोधित खबर---
विज्ञापन

गंगानगर रक्षापुरम सड़क की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। रक्षापुरम डिवाइडर रोड पर सड़क किनारे राज मिस्त्री हुकुम सिंह का शव पड़ा मिला। पहचान कर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया हुकुम सिंह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम डिवाइडर रोड की है। बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे सड़क किनारे पेड़ के नीचे शव पड़ा होने की सूचना डायल-112 को दी गई। गंगानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास पूछताछ में पता चला शव कसेरू बक्सर निवासी 45 वर्षीय हुकुम सिंह का है। फैंटम द्वारा परिजनों को घर जाकर सूचित किया गया। मौके पर पुलिस ने परिजनों का इंतजार किया, परंतु कोई नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार हुकुम सिंह के चार बेटियां काजल, आंचल, शिवनी और खुशबू और दो बेटे आशु, अंकुश हैं। पांच बच्चों की शादी हो चुकी है। पत्नी पूनम के मुताबिक, बुधवार सुबह हुकुम सिंह काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह पहले भी घर पर कई दिनों तक नहीं आते थे। सभी ने समझा वह काम पर ही हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया सुबह शव मिलने पर परिजनों को सूचित किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता था। इस मामले में परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed