फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raj Bhavan gave green signal, three names were sent to Raj Bhavan

Meerut News: राजभवन ने दी हरिझण्डी, तीन नाम भेजे गए थे राजभवन

Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Raj Bhavan gave green signal, three names were sent to Raj Bhavan
राजभवन ने दी हरिझण्डी, तीन नाम भेजे गए थे राजभवन
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 16 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतथि पदमभूषण रामबदन सिंह (आर बी सिंह)होंगे। राजभवन ने उनके नाम पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लगा दी है। जिसके बाद विवि प्रशासन तेजी से तैयारी में जुट गया है।
कृषि विश्वविद्यालय के गांधी भवन में 15वां दीक्षांत समारोह 16 दिसंबर को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कुलपति डा के के ङ्क्षसह और कुलसचिव डा बीआर सिंह के निर्देशन में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है। कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश दिए है कि वह शीघ्र ही दीक्षांत समारोह की सभी तैयारी पूर्ण कर ले। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के लिए पदम भूषण पदम श्री समेत तीन नाम भेजे थे, जिसमें से पदम भूषण रामबदन सिंह के नाम पर राजभवन ने हरिझण्डी दे दी। जिसकी सूचना शुक्रवार को कृषि विवि में पहुंच गई है। दीक्षांत समारोह का समय राजभवन ने सुबह 11 बजे का दिया गया है।
विज्ञापन

ये है आरबी सिंह का परिचय
- 2004 से 2006 तक भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय किसान आयोग के सदस्य रहे।
- केंद्रीय कृषि विवि इंफाल के कुलपति रहे
- राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष रहे
- संयुक्त राष्ट्र के एफएओ के सहायक महानिदेशक और 2000 से 2002 तक एशिया और प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रिितिनध थे और बैंकॉक और रोम में 1979 से 1994 तक अन्य वरिष्ठ एफएओ पदों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारत में कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी)1999-2000 के अध्यक्ष रहे। भारतीय कृष्ज्ञि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक और कुलपति, डीन, विभागध्यक्ष वरिष्ठ प्रमुख विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और अध्यक्ष सदस्य कार्यकारिणी परिषद रहे।
आठ विवि से डॉक्टर ऑफ साइंस (मानद कारण)समेत गोल्ड मेडल भी मिले।
इन्हे मिलेंगे मेडल और डिग्री
मोदीपुरम। कुलसचिव डा बीआर सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 348 यडिग्री दी जाएगी। सबसे ज्यादा कृषि स्नातक 117 बायेाटेक में 53, कृषि परास्नातक में 66, बायोटेक परास्नातक में 10,उद्यान परास्नातक10, पीएचडी के 68, प्रसंस्करण एवं खाद्य प्रौद्योगिकी में 3, वेटनरी परास्नातक में 21 और सात मेडल दिए जाएंगे। जिसमें एक कुलाधिपति, दो कुलपति स्वर्ण, दो कुलपति रजत, दो कुलपति कांस्य पदक दिए जाएंगे।

कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह का कहना है कि 16 दिसंबर को कृषि विवि का पंद्रवा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि पदम भूषण राम बदन सिंह होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारी की जा रही है। सभी तैयारी पहले ही पूर्ण कर ली जाएगी। 11 बजे से एक बजे तक गांधी भवन में सामरोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed