फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raipid mein 400 aur metro mein hongee 190 seet

रैपिड में 400 और मेट्रो में होंगी 190 सीट

Tue, 02 Mar 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
raipid mein 400 aur metro mein hongee 190 seet
12 स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो सेवा, मेट्रो में खड़े हो सकेंगे लगभग 900 यात्री
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ अन्य सभी कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं। मेरठ में रैपिड के ट्रैक पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। इससे शहरवासियों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए राहत मिल सके। इसके लिए तीन कोच वाली मेट्रो का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। मेरठ में मेट्रो का संचालन मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम तक किया जाएगा। मेरठ मेट्रो में बैठने के लिए 190 सीट होंगी। वहीं, 900 यात्रियों के खड़े होनेे व्यवस्था होगी।
रैपिड के छह कोच में बैठने के लिए 400 सीट होंगी। इसमें लगभग 1700 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इन कोचों को गुजरात के सांवली प्लांट में बॉम्बर्डियर ट्रांसपोर्टेशन द्वारा बनाया जा रहा है। वर्ष-2023 में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी के ट्रैक में रैपिड रेल संचालन शुरू किया जाना है। इसके लिए तेजी से पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इससे आगे भी मेरठ में अब पिलर दिखने शुरू हो गए हैं। मेरठ में भूमिगत टनल के लिए तैयारियों को किया जा रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में भूमिगत टनल और स्टेशन बनाने का कार्य बेगमपुल से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक किया जाना है। इसके लिए तहसील परिसर में ध्वस्तीकरण सहित बेगमपुल पर सड़क मार्ग को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए अगले एक-दो दिन में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला सेतु के पास भी दिखने लगे पिलर
दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला सेतु के पास भी पिलर का काम शुरू हो गया है। सोमवार सुबह क्रेन द्वारा सरिए द्वारा बनाए गए पिलर खड़ा कर दिया गया है। अब जल्द मंडी की तरफ पिलर को खड़े करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मेरठ मेट्रो के स्टेशन
मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed