{"_id":"5c7e0312bdec22146f513d6b","slug":"rainy-season-like-sawan-in-the-winter-season-weather-clear-in-the-daytime-fog-in-morning-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के मौसम में सावन की तरह बरसे बादल, सुबह दिखा कोहरा, दिन में साफ रहा मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के मौसम में सावन की तरह बरसे बादल, सुबह दिखा कोहरा, दिन में साफ रहा मौसम
Tue, 05 Mar 2019 10:33 AM IST
Dimple Sirohi
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी में जनवरी और फरवरी में दो दशक में पहली बार इतनी बारिश हुई है। इस साल जनवरी और फरवरी में सावन की तरह मेघ बरसे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे जल स्तर तो बढेगा ही साथ ही गेहूं की फसल के लिए भी यह बारिश वरदान होगी। वेस्ट यूपी में जहां 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है वहीं, मेरठ में 72 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वर्ष 2018 में मानसून की मेहरबानी भी मेरठ और आसपास जनपदों में अच्छी रही। जिसके चलते एक हजार मिमी के करीब बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले दो दशक से जनवरी और फरवरी में सर्दियों में बहुत कम बारिश हो रही थी, लेकिन इस बार जनवरी और फरवरी में हुई बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

आईआईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 28 फरवरी तक वेस्ट यूपी में 27 प्रतिशत बारिश हुई है। बारिश का यह आंकड़ा वेस्ट यूपी में 30 जिलों का है। बारिश से सबसे ज्यादा लाभ गेहूं की फसल को मिला है।
हालांकि जहां ओलावृष्टि अधिक हुई है, वहां वहां सरसों, चना और आलू की फसल को 5 से 10 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। वेस्ट यूपी में ज्यादातर किसान गन्ने को डालने के बाद ही गेहूं की बुवाई करते है। वेस्ट यूपी में करीब 25 से 30 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जो 10 जनवरी तक गेहूं की बुवाई करते हैं। विलंब से गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया है।
सुबह दिखा कोहरा, दिन में साफ रहा मौसम
मोदीपुरम। फरवरी के बाद अब मार्च की शुरुआत में भी मौसम बदल रहा है। अभी दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दो दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते मौसम में नमी बनी हुई है। जिसके चलते हल्का कोहरा भी दिखाई दिया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी बना रहेगा। 6 मार्च को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, हालांकि उसका असर अभी साफ नहीं दिख रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकमम आद्रता 96 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई।
बारिश का जनपद वार रिकॉर्ड
जिला सामान्य वास्तविक प्रतिशत
मेेरठ 41.5 71.5 72
बागपत 32.1 72.8 127
सहारनपुर 56.8 62.0 20
गाजियाबाद 35.8 44.1 23
बिजनौर 59.2 15.0 155
बुलंदशहर 29.4 44.0 50
गौतमबुद्धनगर 28.5 113 296
मुजफ्फरनगर 44.6 60.5 36
वेस्ट यूपी 33.3 42.1 27
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/