{"_id":"6890d592bfd7761d4304bc5a","slug":"rain-water-reached-the-houses-of-valmiki-colony-of-tarapur-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103499-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारापुर की वाल्मीकि बस्ती के घरों में पहुंचा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारापुर की वाल्मीकि बस्ती के घरों में पहुंचा बारिश का पानी
विज्ञापन
तारापुर में वाल्मीकि बस्ती के घरों मे भरा बारिश का पानी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर में स्थित वाल्मीकि बस्ती में स्थित घरों में बारिश का पानी जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। जंगल पूरी तरह जलमग्न हैं। फसलों में बेहिसाब पानी भरा है और कई गांवों के खेतों में फसल भी नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए अब मुसीबत का सबब बन रही है। क्षेत्र के गांव तारापुर में फतेहपुर प्रेम जाने वाले मार्ग पर स्थित वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को हुई बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और बारिश के पानी में उनका सामान भी पूरी तरह भीग गया और उन्होंने दूसरे लोगों के घरों में शरण ली।
निवासी संदीप व कालू आदि ने बताया कि यहां पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। वाल्मीकि बस्ती के लोग निचले इलाकों में घर बनाकर रह रहे हैं। इसलिए बारिश का पानी अब उनके घरों में पहुंच गया। उनके घरों में बंधे पशुओं को भी दूसरे स्थान पर ले जाया गया है। वहीं उन्होंने भी दूसरों के घरों में शरण ली है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश उनके लिए बड़ी परेशानी बन रही है।
बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोग भयभीत नजर आ रहे हैं।