{"_id":"68b60e391cd837ef1005840f","slug":"rain-ruined-expenses-worth-crores-corporations-claims-drowned-in-waterlogging-meerut-news-c-14-1-mrt1004-963885-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च पर बारिश ने फेरा पानी, जलभराव में डूब गए निगम के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च पर बारिश ने फेरा पानी, जलभराव में डूब गए निगम के दावे
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी में जलभराव के बाद मवाना रोड पर नाले की सफाई करते नगर निगम के कर्मचारी
मेरठ। बारिश से हर बार की तरह शहर में जलभराव की समस्या और निगम के अफसरों की लाचारी सामने आई। सालभर करोड़ों रुपया खर्च पर सोमवार को हुई बारिश ने पानी फेर दिया। जलभराव में निगम के नया नाला निर्माण कर निकासी के दावे की पोल खोल दी। जलभराव होने पर दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थानीय ठेकेदार और पार्षदों से पूछकर निगम के कर्मचारी पुलिया को तुड़वाने में जुट गए। इससे हालात सुधरने की बजाय बिगड़ गए।
गुस्साए लोगों ने हंगामा किया तो बारिश में ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने ओवरफ्लो नाले और पुलिया की स्थिति देखने के लिए शहर का जायजा लिया। जलभराव से शहर को कैसे मुक्ति मिलेगी इस समस्या का निस्तारण निगम के अफसर नहीं ढूंढ पा रहे हैं। हर बार की तरह सोमवार भी बारिश के चलते शहर का 70 फीसदी इलाका जलमग्न हुआ। दिल्ली रोड नाला ओवरफ्लो होने के चलते उससे सटे माधवपुरम, स्पोर्ट्स कांपलेक्स, देवलोक कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी सहित शहर में अलग-अलग कॉलोनी में जलभराव होने से आम जनता परेशान हो गई। लोगों ने हंगामा कर दिया।
निगम अफसर व उनकी टीम जेसीबी, सुपर सकर मशीन सहित अन्य संसाधनों को लेकर दिल्ली रोड पर पहुंच गए। नाले की पुलिया कहां पर चौक है यह पता करने का प्रयास किया गया। चार घंटे तलाश करने के बावजूद अफसरों को पता नहीं चला। आलम यह रहा कि स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड पर कई पुलिया तुड़वा दीं। इसके बावजूद भी जलभराव कम नहीं हुआ। ऐसा ही हापुड़ रोड, बागपत रोड और मवाना रोड पर हुआ। निगम अफसरों को पता नहीं चला कि कौन सी पुलिया चोक है और स्थानीय लोग व पार्षद उन्हें अनुमान से ही उन्हें जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी में भरा पानी, महापौर मुआयना करने पहुंचे
मेरठ। शहर की पाश कॉलोनी गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में एक फीट से ज्यादा पानी भर गया। नालों में करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन बारिश होते ही डिफेंस कॉलोनी फिर हर साल की तरह डूब गई। इस पर लोगों का कहना है कि नगर निगम सिर्फ पैसों का बंदरबांट करा रहा है, नालों की सफाई के नाम पर महज मजाक बना हुआ हैं। लोगों ने नाराजगी है, इसकी जानकारी लगते ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम की टीम के साथ डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। नाले की हालत देखी व अफसरों को जमकर फटकार लगाई। दो घंटे मशक्कत के बाद डिफेंस कॉलोनी का पानी कुछ ही निकल पाया, जिसे लोगों को राहत मिली। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने मवाना रोड, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड सहित कई इलाकों का बारिश में ही निरीक्षण किया हैं। वह बार-बार तीनों अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन करके जलभराव का निस्तारण करने के निर्देश देते रहे।
निगम के सारे अफसर सड़क पर उतरे
बारिश होते ही जलभराव होने की शिकायत शहर में अलग-अलग 44 जगह से निगम अफसरों के पास पहुंची। हालात को देखते हुए नगर आयुक्त ने निगम के सभी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी। शाम तक बारिश होती रही और जलभराव के हालत रहे। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि बारिश में ही जलभराव का निस्तारण करने के लिए निगम अधिकारी लगे रहे है। पुलिया की साफ होने का जायजा भी लिया गया हैं। लापरवाही करने वाले ठेकेदार हो या अधिकारी, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।